तगड़ा ऑफर: मात्र 6,000 रुपये की कीमत पर खरीदें Samsung का 5G स्मार्टफोन, बंपर छूट का उठाएं लाभ
भारत में त्योहारों की धूम मची है और लोग जोरो-शोरों से इन त्योहारों की तैयारी में जुटे हुए हैं। करवा चौथ आने वाला है और दिवाली में भी अब कुछ दिनों का समय बाकी है। ऐसे में अगर आप इस फेस्टिव सीजन एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम आपके लिए एक बेहतरीन डील लेकर आएं है।
बता दें कि Samsung का एक दमदार फोन अपनी रियल कीमत से काफी सस्ते दामों में मिल रहा है। अगर आपका बजट कम है और आपको एक बेहतरीन फोन की तलाश हैं, तो ये स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

दरअसल, Flipkart पर इस समय फेस्टिवल सेल चल रही है, जिसमें Samsung Galaxy A14 5G फोन आपको बेहद ही कम कीमत में खरीदने का चांस मिल रहा है। तो फिर देर किस बात की है, इस तगड़ी डील का लाभ उठाते हुए आज ही इस फोन को ऑर्डर करें।
क्या है Galaxy A14 5G की ऑफर प्राइज
Galaxy A14 5G फोन इस समय फ्लिपकार्ट पर 15,499 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है। लेकिन वेबसाइट अपने ग्राहको को इस पर पूरे 35 प्रतिशत की बड़ी छूट दे रही है। फ्लैट डिस्काउंट के साथ इस फोन को आप मात्र 9,999 रुपये की कीमत पर खरीद कर घर ला सकते हैं।
वहीं, अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड यूजर हैं, तो आपको इस पर और भी डिस्काउंट मिल जाएगा। जी हां, इस बैंक से पेमेंट करने पर आप 5% का कैशबैक भी पा सकते हैं, जिसके बाद इसकी कीमत के और भी कम होने की संभावना है।
इस फोन पर फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर भी लेकर आया है। अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 5 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है। लेकिन यह एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस फोन पर आपको शानदार डील मिल रही है।
Samsung Galaxy A14 5G स्पेसिफिकेशंस
इस फोन को कंपनी द्वारा पिछले साल 2023 में लॉन्च किया गया था, जिसमें 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है और 1080x2408 पिक्सल का रिजॉल्यूशन भी मिलता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर रन करता है, जिसे आप एंड्रॉयड 14 पर अपग्रेड कर सकते हैं।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 1330 दिया गया है, जिसमें 8GB रैम और 128GB तक का इंटरनल स्टोरेज शामिल है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी कैमरा लेंस 50MP का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में आपको 13MP का कैमरा मिलेगा। पावर के लिए यह फोन 5,000mAh की बैटरी को सपोर्ट करता है, जो कि 15 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।


Click it and Unblock the Notifications








