Home
Deal of the day

भारत में इस त्यौहारी सीजन पर भारी छूट के साथ खरीदें Galaxy की ये दो सीरीज के स्मार्टफोन्स

भारत में त्यौहारी सीजन शुरू हो चुका है। जिसके तहत कई स्मार्टफोन कंपनियों ने छूट का ऐलान किया है। Oneplus, Oppo और अन्य स्मार्टफोन निर्माताओं के साथ अब Samsung ने भी भारत में त्योहारी सीजन के लिए आकर्षित छूट की घोषणा कर दी है।

Amazon Great Indian Festival सेल में सैमसंग अपने Galaxy M और Galaxy F सीरीज के स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट छूट दे रहा है। अगर आप भी इस वक्त सैमसंग का मिडरेंज या फिर एंट्री लेवल स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये बेहतरीन मौका हो सकता है।

भारत में इस त्यौहारी सीजन पर भारी छूट के साथ खरीदें Samsung के ये फोन

जी हां, गैलेक्सी M35 को 6,000 रुपये की छूट पर खरीदा जा सकता है, जबकि गैलेक्सी F05 को मात्र 6499 रुपये कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। आइए आगे डिटेल्स जानते हैं।

Galaxy M और F सीरीज के स्मार्टफोन्स पर छूट-

आपको बता दें, गैलेक्सी M35 5G स्मार्टफोन जिसकी कीमत 19,999 रुपये है, इसे अब आप छूट के साथ मात्र 13,999 रुपये कीमत में खरीद सकते हैं। इस किफायती स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.6-इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

भारत में इस त्यौहारी सीजन पर भारी छूट के साथ खरीदें Samsung के ये फोन

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें सैमसंग Exynos 1380 ऑक्टा कोर चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल मिल रहा है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस है। इसके अलावा इसमें 13MP का सेल्फी कैमरा दिया है।

इसके अलावा गैलेक्सी F05 जिसकी कीमत 7,999 रुपये है, इसे सेल में केवल 6,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। Samsung के इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन में 6.7 का LCD एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है।

बेहतर प्रदर्शन के लिए इसमें मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का डुअल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Galaxy F05 में पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2024 की शुरुआत 27 सितंबर से होगी है। जिसमें स्मार्टफोन इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम अप्लायंसेज सहित कई प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन डील मिलेगी।

जबकि, अमेजन प्राइम मेंबर्स को यह सेल एक दिन पहले 26 सितंबर से ही एक्सक्लूसिव अर्ली एक्सेस मिलेगा। यानी कि अगर आपके अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन हैं, तो आप एक दिन पहले से ही इस सेल का लाभ ले सकेंगे।

Source

 
Best Mobiles in India

English summary
Huge discounts on Galaxy M and F Series in Amazon Great Indian Festival Deals
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X