Home
Deal of the day

Amazon सेल में iQOO 12, iQOO Neo 9s Pro, iQOO Z9s सीरीज सहित इन फोन्स पर भारी छूट

भारत में त्यौहारी सीजन को देखते हुए, ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon ने Great Indian Festival सेल का ऐलान कर दिया है। जिसमें कई बड़े स्मार्टफोन ब्रांड अपने-अपने हैंडसेट्स पर बंपर डिस्काउंट देने वाले हैं। इनमें Samsung, OnePlus सहित कई अन्य कंपनियां शामिल हैं, जो स्मार्टफोन्स पर 50% तक की छूट ऑफर करेंगी।

ऐसे में iQOO निर्माताओं ने भी Amazon India पर iQOO 12, iQOO Neo 9s Pro, iQOO Z9s Series सहित अन्य स्मार्टफोन्स पर छूट का खुलासा किया है। आइए आपको आगे आईक्यू के फोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Amazon सेल में iQOO 12, iQOO Z9s सीरीज सहित इन फोन्स पर भारी छूट

iQOO स्मार्टफोन पर छूट का लाभ प्राइम यूजर्स 26 सितंबर से ही ले सकेंगे। जबकि, Amazon India पर सभी के लिए यह सेल 27 सितंबर से लाइव होगी।

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल लेस में iQOO फोन्स पर डील

iQOO Z9 Lite जिसे कंपनी ने 10,499 रुपये में लॉन्च किया गया था, इसे इस सेल में ग्राहक 9,499 रुपये में खरीद सकेंगे। इसके अलावा iQOO Z9x जिसकी कीमत 12,499 रुपये है, इसे सेल में 10,749 रुपये कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

iQoo Z9 Lite 5G को स्मार्टफोन में 6.56 इंच एचडी+ (720×1,612 पिक्सल) LCD स्क्रीन मिलती है। जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। जो 6GB तक रैम दी गई है। आईक्यू के इस फोन में 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP प्राइमरी, 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया हैं। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं

वहीं iQOO Z9s Pro को 21,999 रुपये में बेचने के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें 3,000 रुपये की सीधी छूट शामिल है। इसके अलावा, iQOO Neo 9s Pro की इस सेल में प्रभावी कीमत 31,999 रुपये होगी। जबकि, फ्लैगशिप फोन iQOO 12 को 47,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

कीमत के अलावा iQOO Z9s Pro के लिए अतिरिक्त 15000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी इसमें लागू होगा। अगर ग्राहक iQOO Neo 9s Pro और iQOO 12 खरीदता है तो 2000 रुपये का बोनस का लाभ ले सकेगा। जिसमें 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है।

इतना ही नहीं इस सेल में iQOO अपने वियरेबल्स पर भी खास छूट देने जा रही है। इसमें iQOO TWS 1e को 1,599 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huge discounts on these phones including iQOO 12, iQOO Neo 9s Pro, iQOO Z9s series in Amazon sale
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X