Infinix Note 50s 5G+ की सेल शुरू, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार फीचर्स, 15,999 रुपये है कीमत
Infinix Note 50s 5G+ को कुछ दिन पहले ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। आज दोपहर 12 बजे से लेटेस्ट फोन की पहली सेल लाइव हो चुकी है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन भारत का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन है।
इसे आज, 24 अप्रैल 2025 से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये रखी गई है, जिसमें लॉन्च ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट शामिल हैं। यहां इसके स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

144Hz रिफ्रेश रेट और LPDDR5X रैम
Infinix Note 50s 5G+ में 6.78 इंच का FHD+ 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिला है। परफॉर्मेंस के लिए नए फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्टीमेट 4nm प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali-G615 MC2 जीपीयू और 8GB LPDDR5X रैम दी गई है। इसमें 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं।
कैमरा सेटअप
कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे की तरफ Sony IMX682 सेंसर वाला 64MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर और LED फ्लैश मौजूद है। फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, डुअल माइक, और स्टीरियो स्पीकर्स (Sound by JBL और DTS ऑडियो सपोर्ट के साथ) दिए गए हैं।
बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
बैटरी की बात करें तो इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W की ऑल-राउंड फास्टचार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट बनाता है।
1000 रुपये का डिस्काउंट
Infinix Note 50s 5G+ की कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 15,999 रुपये है। 8GB+256GB मॉडल के लिए 17,999 रुपये रखी गई है। ICICI बैंक कार्ड्स पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट या 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत 14,999 रुपये हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications