Infinix के सस्ते फोन की सेल जल्द होगी लाइव; सस्ते में मिलेगा 5500mAh बैटरी और 50MP का धांसू कैमरा
Infinix Note 50X 5G First Sale: Infinix ने हाल ही में अपना नया Infinix Note 50X 5G लॉन्च किया था, जो एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है और इसमें कई मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। फिलहाल आज यानी 3 अप्रैल को इस डिवाइस की पहली सेल लाइव हो रही है। फ्लिपकार्ट पर इसकी पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है। इसे एक स्पेशल ऑफर प्राइस के साथ केवल 10,499 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने इस डिवाइस पर कुछ बैंक ऑफर्स के भी ऑप्शन दिए हैं।
फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर और 5500mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसके साथ आपको किफायती दाम में 5G कनेक्टिविटी और स्टाइलिश डिजाइन मिलता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Infinix Note 50X 5G की कीमत
कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। जहां 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,499 रुपये है। वहीं 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है।
हालांकि फ्लिपकार्ट पर पहली सेल के दौरान इसे 10,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर पेश किया जा रहा है।अगर आप Flipkart पर इस फोन को खरीदते हैं तो 5% का डिस्काउंट मिल रहा है।
डिस्प्ले और डिजाइन
Infinix Note 50X 5G में 6.67-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 720 x 1600 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन, पंच-होल डिजाइन और आकर्षक लुक मिलता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
यह स्मार्टफोन 2.5GHz ऑक्टा-कोर Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर के साथ आता है। यह प्रोसेसर स्मूद परफॉर्मेंस देता है और मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है।
कैमरा क्वालिटी
Infinix Note 50X 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 वाइड-एंगल लेंस और AI लेंस के साथ आता है। यह कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीरें खींचने की क्षमता रखता है। इसके अलावा इसमें 8MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
Infinix के इस स्मार्टफोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन तक चल सकती है। इसके अलावा फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे डिवाइस को कम समय में फुल चार्ज किया जा सकता है।
सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स
Infinix Note 50X 5G में Android 15 दिया गया है, जो लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देता है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, VoLTE, Wi-Fi, और IR ब्लास्टर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जिससे इसे स्मार्ट अप्लायंसेस को कंट्रोल करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये डिवाइस हैं तगड़ा कॉम्पिटीशन
अगर आप इस बजट में दूसरा ऑप्शन खोज रहे हैं तो आप Redmi Note 12 5G और Realme Narzo 60 5G के बारे में भी सोच सकते हैं। ये दोनों ही डिवाइस पावरफुल प्रोसेसर, 5G कनेक्टिविटी और हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले के साथ आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








