इससे सस्ता नहीं मिलेगा iPhone 15, दीवाली पर खास मौका; होगी हजारों की बचत
अगर आप दीवाली के मौके पर नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन बजट को लेकर परेशान हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। इस त्योहारी सीजन में Amazon पर Apple iPhone 15 पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है।
अगर आप इस ऑफर का फायदा अभी उठा लेते हैं, तो हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं। इस डील में क्या ऑफर किया जा रहा है और इस फोन में क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। आइए सब जानते हैं विस्तार से...

🔹 Amazon पर iPhone 15 की कीमत
अमेजन पर iPhone 15 (128GB) वेरिएंट की कीमत इस समय ₹47,999 लिस्ट की गई है। यह अपने ₹69,900 के असली दाम से करीब ₹11,901 सस्ता है।
अगर आप Axis Bank Credit Card EMI से पेमेंट करते हैं तो आपको ₹500 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। इस तरह फोन की इफेक्टिव कीमत ₹47,499 रह जाएगी। इसके अलावा, कंपनी नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दे रही है, जिसकी शुरुआत सिर्फ ₹2,327 प्रति माह से होती है।
🔹 पुराना फोन एक्सचेंज करने पर और फायदा
अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो Amazon आपको उसके बदले में ₹43,950 तक का एक्सचेंज बोनस दे सकता है। यह ऑफर फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगा।
🔹 iPhone 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
iPhone 15 में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 2000 निट्स तक पहुंचती है। इसका मतलब यह है कि धूप में भी स्क्रीन बिल्कुल साफ दिखती है। हालांकि, यह अभी भी 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
फोन को पावर देता है Apple A16 Bionic चिपसेट, जो पहले iPhone 14 Pro मॉडल में इस्तेमाल हुआ था। यह प्रोसेसर बेहद तेज और पावर एफिशिएंट है - गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग में शानदार परफॉर्मेंस देता है।
कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में IP68 रेटिंग भी है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।
🔹 क्यों है डील खास?
iPhone 15 भले ही 2023 में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब भी यह Apple का सबसे बेहतरीन और बैलेंस्ड स्मार्टफोन माना जाता है। ₹50,000 से कम कीमत में इस क्वालिटी का iPhone मिलना बहुत मुश्किल है। तो अगर आप लंबे समय से iPhone खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह दीवाली आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








