₹25,000 से ज्यादा सस्ता हुआ iPhone 15! Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
अगर आप नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह सही मौका हो सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Apple iPhone 15 को ₹25,000 से ज्यादा के भारी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इसके अलावा बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर ग्राहक इसकी कीमत को और कम कर सकते हैं। लॉन्च के दो साल बाद भी यह फोन अपनी दमदार परफॉर्मेंस और कैमरा के कारण ₹55,000 से कम कीमत में एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है।

Flipkart पर iPhone 15 की कीमत
Flipkart पर Apple iPhone 15 की कीमत फिलहाल ₹54,900 रखी गई है। यह इसके लॉन्च प्राइस ₹79,999 से करीब ₹25,099 कम है। इसके अलावा अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें ₹2,745 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। जो लोग एक साथ पूरी रकम नहीं देना चाहते, उनके लिए कंपनी ₹1,931 प्रति माह से शुरू होने वाला EMI ऑप्शन भी दे रही है।
एक्सचेंज ऑफर से और सस्ता
Flipkart इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो उन्हें ₹44,450 तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी।
iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन
iPhone 15 में कंपनी ने Apple A16 Bionic चिपसेट दिया है, जो तेज परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। फोन में 3,349mAh की बैटरी दी गई है, जो कंपनी के मुताबिक 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक सपोर्ट करती है।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका 60Hz रिफ्रेश रेट है। तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई दे इसके लिए फोन 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन को IP68 रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।


Click it and Unblock the Notifications








