iPhone 15 पर सबसे बड़ी छूट! सिर्फ ₹36,490 में खरीदने का मौका, शुरू हुई सेल
अगर आप iPhone 15 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो रुकिए मत! नए साल से पहले Croma अपनी ईयर-एंड सेल में एप्पल के इस धांसू फोन पर भारी डिस्काउंट दे रहा है। अपने लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ता होकर, iPhone 15 अब अपनी अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा है।
बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस का सही इस्तेमाल करके आप इसे 40 हजार से भी कम में अपना बना सकते हैं। यह डील क्या है? आइए जानते हैं फुल डिटेल...

कैसे मिलेगा ₹36,490 में?
iPhone 15 के 128GB वेरिएंट को Apple ने ₹79,900 में लॉन्च किया था, लेकिन अभी यह Croma की साइट पर ₹57,990 में लिस्टेड है। यानी सीधे तौर पर भारी कटौती। लेकिन असली डील एक्सचेंज ऑफर में छिपी है।
Croma लिस्टेड प्राइस: ₹57,990
एक्सचेंज वैल्यू: अपने पुराने स्मार्टफोन को बदलने पर आपको ₹14,000 तक की छूट मिल सकती है।
एक्सचेंज बोनस: इसके ऊपर Croma ₹4,000 का अलग से एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है।
फाइनल कीमत: अगर आपको एक्सचेंज का पूरा लाभ मिलता है, तो iPhone 15 की कीमत गिरकर ₹36,490 रह जाएगी। (नोट: यह सेल Croma पर 4 जनवरी तक लाइव रहेगी और एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।)
अभी भी क्यों खास है iPhone 15?
भले ही नए मॉडल आ गए हों, लेकिन iPhone 15 अभी भी एक पावरफुल डिवाइस है।
डिजाइन: इसमें नया Dynamic Island फीचर है जो नोटिफिकेशन को मजेदार बनाता है। डिस्प्ले 6.1 इंच की Super Retina XDR है।
कैमरा: इसमें 48MP का मेन कैमरा है जो शानदार पोर्ट्रेट और डीटेल फोटो खींचता है। साथ में 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी है।
परफॉरमेंस: यह A16 Bionic चिपसेट पर चलता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग में मक्खन जैसा स्मूथ है।
चार्जिंग: यह पहला नॉन-प्रो आईफोन है जिसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








