iPhone 15 Plus: 18,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध: यहां देखें डील
iPhone 15 Plus की कीमत में Flipkart पर 18,000 रुपये की बड़ी मिल रही है, जो इस मॉडल को खरीदने का सही मौका बनाती है। अगर आप Apple फ्लैगशिप फोन को लेने का सोच रहे हैं, तो यह डील आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकती है। बिना ज्यादा खर्च किए Apple के फ्लैगशिप फोन का अनुभव पाने के लिए इस डील को जरूर देखें।
iPhone 15 Plus पर ऑफर व नई कीमत
वैसे तो iPhone 15 Plus की कीमत भारत में 79,900 रुपये है, लेकिन इस वक्त वर्तमान में यह आईफोन ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर अपनी कीमत से काफी कम दाम में मात्र 66,999 रुपये में लिस्टेड है। इसके साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा, HSBC बैंक और केनरा बैंक सहित कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के जरिए अगर यह फोन खरीदा जाता है, तो इस पर 5,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

साथ ही साथ EMI ऑफर के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 5,500 रुपये की अतिरिक्त भी दी जा रही है। और अगर आप इससे भी ज्यादा बचत करना चाहते हैं, तो आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत बदलकर और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं। ऐसे आपको यह आईफोन अब तक के सबसे कम कीमत में मिल जाएगा।
iPhone 15 Plus के स्पेसिफिकेशन
आईफोन 15 प्लस में आपको 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें कंपनी ने A16 बायोनिक चिपसेट दिया है, जिससे यूजर्स को मल्टीटास्किंग क्षमताओं के साथ अच्छा प्रदर्शन भी मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए iPhone 15 Plus में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने अपने इस डिवाइस में 4,383mAh की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 5G, 4G VOLTE, 4G, 3G, 2G और ब्लूटूथ v5.3 जैसे बेहतरीन फीचर्स से लैस है।


Click it and Unblock the Notifications








