Amazon Great Summer Sale: 40,000 रुपये से भी कम में मिलेगा iPhone 15; चेक करें डील्स और ऑफर्स
Amazon Great Summer Sale: अगर आप iPhone खरीदने की सोच रहे हैं और किसी बेहतरीन ऑफर का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपके लिए एक शानदार मौका है। Amazon की Great Summer Sale के दौरान iPhone 15 पर जबरदस्त छूट दी जा रही है, जिससे यह प्रीमियम स्मार्टफोन पहले से कहीं अधिक सस्ता हो गया है। खास बात यह है कि बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील के साथ इसकी कीमत 40,000 रुपये से भी कम हो सकती है।
2023 में लॉन्च इस आईफोन में 8 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट, 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले और A16 Bionic चिपसेट है। यहां हम जानेंगे कि आप कैसे इस डिवाइस पर डिस्काउंट पा सकते हैं।

iPhone 15 की कीमत और ऑफर्स
यहां हम iPhone 15 के 128GB वेरिएंट की बात कर रहे हैं, जिसे Amazon पर सामान्य रूप से 79,900 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन इस सेल के दौरान इसे 59,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा अगर आप HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 1,250 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा।
लेकिन आपको सबसे बड़ा फायदा एक्सचेंज ऑफर के तहत मिलेगा। Amazon अपने कस्टमर्स को पुराने फोन के बदले में 52,100 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू दे रहा है। ऐसे में अगर आपके पास iPhone 12 है और उसकी कंडीशन अच्छी है, तो आपको लगभग 18,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है।
अगर आप इन सभी ऑफर्स का पूरा लाभ उठाते हैं, तो iPhone 15 को 40,000 रुपये से भी कम कीमत में घर लाया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रहे कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की स्थिति और ब्रांड पर निर्भर करती है जैसे उसकी स्क्रीन टूटी हुई है या नहीं, बैटरी की स्थिति, बटन आदि काम कर रहे हैं या नहीं।
iPhone 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
iPhone 15 को Apple ने 2023 में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन ग्लास बैक और एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ आता है, जो इसे एक प्रीमियम और सॉलिड लुक देता है।
इसमें आपको 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले है, जो Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। इससे वीडियो और गेमिंग के दौरान आपको शानदार एक्सपीरियंस मिलता है।
फोन में Apple का पावरफुल A16 Bionic चिपसेट दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस ऐप्स के लिए बेस्ट है।
स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB RAM और 512GB तक की स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसे 48MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 3349mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने वाली है और फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इस डिवाइस में IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट की सुविधा मिलती है, यानी हल्की बारिश या पानी के छींटों से इसे नुकसान नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications








