सबसे सस्ता iPhone बना iPhone 15! ₹49,999 में मिल रहा Amazon पर, क्या है डील
अगर आप इस साल iPhone खरीदने का सोच रहे हैं लेकिन iPhone 17 सीरीज पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते, तो आपके लिए शानदार मौका आया है। Amazon पर अब iPhone 15 की कीमत इतनी कम हो गई है कि यह iPhone 16e से भी सस्ता हो गया है।
दरअसल, Apple iPhone 15 (128GB) अब Amazon पर मात्र ₹49,999 में उपलब्ध है। इस कीमत पर यह भारत में सबसे सस्ता iPhone बन गया है। हालांकि इसमें Apple Intelligence जैसे फीचर्स नहीं मिलते, लेकिन डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में यह नए मॉडल से कहीं बेहतर साबित हो सकता है।

iPhone 15 Amazon Deal Details
iPhone 15 (128GB) वेरिएंट को Amazon पर ₹9,901 की छूट के साथ ₹49,999 में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसका 256GB वेरिएंट ₹59,999 में उपलब्ध है। यह वेरिएंट iPhone 16e के बेस मॉडल से सीधे मुकाबले में आता है, जो केवल 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है।
इसके अलावा, iPhone 15 अपने सभी आकर्षक कलर ऑप्शंस ब्लू, ब्लैक, पिंक, ग्रीन और येलो में उपलब्ध है। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज ऑफर के जरिए और भी सस्ते में नया iPhone 15 खरीदा जा सकता है।
iPhone 15 के फीचर्स
iPhone 15 में Dynamic Island डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है, जो प्रीमियम लुक और फील देता है। इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। फोन में A16 Bionic चिपसेट के साथ 6GB RAM दी गई है, जो स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान करती है। इसमें USB-C चार्जिंग पोर्ट, Ceramic Shield ग्लास प्रोटेक्शन और iOS 26 का सपोर्ट भी मिलता है।
हालांकि इसमें Apple Intelligence फीचर्स नहीं हैं, लेकिन यूजर्स इसमें थर्ड-पार्टी AI ऐप्स डाउनलोड करके स्मार्ट एक्सपीरियंस पा सकते हैं। Apple अगले 4 iOS अपडेट्स देने की भी योजना में है, जिससे यह फोन आने वाले सालों तक प्रासंगिक बना रहेगा।
क्यों है यह डील खास
₹50,000 के अंदर iPhone 15 एक फ्लैगशिप लेवल स्मार्टफोन एक्सपीरियंस देता है- शानदार कैमरा, बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी और पावरफुल चिपसेट के साथ। अगर आप प्रीमियम फोन एक्सपीरियंस चाहते हैं लेकिन बजट सीमित है, तो यह डील आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








