Flipkart GOAT सेल में iPhone 15, Samsung Galaxy S23 FE, Motorola Edge 50 Fusion पर भारी छूट
Flipkart GOAT Sale 2024: ई-कॉमर्स फ्लिपकार्ट ने बुधवार को पांच दिवसीय ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) सेल का ऐलान किया है। जिसमें ग्राहकों को स्मार्टफोन, टीवी अप्लायंस, एक्सेसरीज, होम और किचन अप्लायंस पर डील और भारी छूट ऑफर की जा रही है।
यह सेल 20 से शुरू होकर 25 जुलाई तक चलेगा। फ्लिपकार्ट GOAT सेल सभी के लिए है। हालांकि, सुपर कॉइन वाले ग्राहकों को इन डील्स का सबसे अच्छा लाभ मिलेगा। तो आइए आपको इस सेल में बंपर छूट के साथ मिलने वाले कुछ फोन्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

फ्लिपकार्ट सेल डील- फ्लिपकार्ट ने फिलहाल GOAT सेल से मिलने वाले सटीक डील और ऑफर का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऑफिशियली माइक्रोब्लॉगिंग साइट के अनुसार, इसमें रश ऑवर डील, TikTok डील, फ्लैट-रेट डील और अन्य ऑफर के लिए विशेष कूपन मिलेंगे।
सेल के दौरान अगर ग्राहक Axis, HDFC और IDFC फर्स्ट बैंक कार्ड का इस्तेमाल करता है, तो वह 10% तक के इंस्टेंट छूट का लाभ ले सकेगा। हाल ही में लॉन्च किए गए फ्लिपकार्ट यूपीआई का उपयोग करने वाले कस्टमर्स को भी इस सेल में 50 रुपये तक की छूट मिलेगी।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के अनुसार इस सेल के दौरान सबसे अधिक बिकने वाले और नए पेश किए गए स्मार्टफोन सबसे कम दाम में उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही पुराने स्मार्टफोन पर सबसे अच्छा एक्सचेंज वैल्यू, फ्लिपकार्ट पे लेटर के माध्यम से 1,00,000 रुपये तक के आसान EMI ऑप्शन और सुपर कॉइन वाले यूजर्स को अन्य छूट मिलेगी।
Flipkart ने GOAT सेल के खास डील्स को टीज किया है। जिसमें iPhone 15 और iPhone 14 को शामिल किया गया है। ऐसे ही Samsung Galaxy S23 FE को भी डिस्काउंट कीमत पर उपलब्ध कराए जानें की उम्मीद है। Vivo, Motorola और Nothing जैसे ब्रांड भी अपने-अपने प्रोडक्ट्स को डिस्काउंट कीमत पर पेश कर सकते हैं।
इसके अलावा आप इस सेल में कई बड़े ब्रांड्स के लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी और मॉनिटर को भी भारी भरकम डिस्काउंट के साख अपने घर ला सकेंगे।
आपको बता दें, 20 जुलाई से अमेजन पर भी सेल शुरू होने जा रहा है। हालांकि, यह सेल केवल प्राइम ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।


Click it and Unblock the Notifications








