₹45,000 से कम में मिलेगा iPhone 15, Amazon देगा कमाल की डील
फेस्टिव सीजन की शुरुआत धमाकेदार ऑफर्स के साथ होने जा रही है। Amazon का Great Indian Festival 2025 23 सितंबर से सभी ग्राहकों के लिए लाइव होगा, जबकि प्राइम मेंबर्स को इसका अर्ली एक्सेस मिलेगा। हर साल की तरह इस बार भी स्मार्टफोन खरीदारों के लिए मेगा डिस्काउंट का इंतजार खत्म होने वाला है। हजारों प्रोडक्ट्स पर भारी छूट तो मिलेगी ही, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस डील की हो रही है, वह है Apple iPhone 15 पर मिलने वाला ऑफर।
Apple ने iPhone 15 को 2023 में लॉन्च किया था और तब इसकी शुरुआती कीमत ₹79,900 रखी गई थी। अब यह फोन Amazon पर पहले से ही ₹59,990 में लिस्टेड है। मगर इस साल के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में कंपनी ने कीमत और नीचे गिराने की तैयारी कर ली है। ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट्स के बाद यह प्रीमियम iPhone सिर्फ ₹43,749 में खरीदा जा सकेगा।

iPhone 15 पर जबरदस्त डिस्काउंट
Apple ने iPhone 15 को 2023 में ₹79,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। फिलहाल Amazon पर यह ₹59,990 में लिस्टेड है। लेकिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान यह कीमत और नीचे जाएगी। ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट मिलाकर ग्राहक iPhone 15 को सिर्फ ₹43,749 में खरीद पाएंगे।
कीमत इतनी कम कैसे होगी?
- Amazon बेस प्राइस घटाकर सेल प्राइस पेश करेगा।
- SBI डेबिट/क्रेडिट कार्ड और EMI पेमेंट पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
- इन दोनों ऑफर्स को मिलाकर iPhone 15 की कीमत ₹45,000 से भी कम हो जाएगी।
इसके अलावा Amazon पर एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा, जिसके तहत पुराना फोन बदलकर और डिस्काउंट लिया जा सकता है, जो ग्राहक एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।
iPhone ही नहीं, एंड्रॉयड फोन पर भी ऑफर
iPhone 15 की यह डील तो सेल का सबसे बड़ा आकर्षण है, लेकिन Amazon ने Android फ्लैगशिप फोन्स पर भी भारी डिस्काउंट की तैयारी की है। Samsung, OnePlus, iQOO, Vivo और OPPO के प्रीमियम स्मार्टफोन्स भी सेल में कम दाम पर उपलब्ध होंगे।
यानी इस बार का Amazon Great Indian Festival स्मार्टफोन खरीदारों के लिए किसी मेगा बोनांजा से कम नहीं होगा। खासतौर पर अगर आप iPhone 15 खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें।


Click it and Unblock the Notifications








