iPhone 17 लॉन्च से पहले इतना सस्ते हो गए iPhone 16 और iPhone 15, चेक करें नया प्राइस
iPhone 17 लॉन्च से पहले iPhone 16 और iPhone 15 पर बेहतरीन डील मिल रही हैं। जिन लोगों को नया आईफोन खरीदना है लेकिन बजट कम है, उनके लिए यह फायदे का सौदा हो सकता है। एपल हर बार नया आईफोन लॉन्च करने के बाद पुराने मॉडल्स की कीमत घटा देता है।
कुछ ही दिनों में Flipkart की बिग बिलियन डे सेल भी शुरू होने जा रही है, जिसमें इनकी प्रभावी कीमत और भी कम हो सकती है। आइए जानते हैं पुराने iPhone कितने रुपये में मिल रहे हैं और इनमें क्या खूबियां दी गई हैं।

iPhone 15
iPhone 15 का 128GB वेरिएंट अमेजन पर 59,900 रुपये में उपलब्ध है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 79,900 रुपये थी। यानी करीब 20,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा अमेजन की ओर से एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर पुराने फोन की कंडीशन ठीक है तो 42,000 रुपये तक का फायदा हो सकता है। इस पर No-Cost EMI का विकल्प भी मौजूद है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें 48MP 2X Telephoto कैमरा और A16 Bionic चिपसेट दिया गया है। अगर आप कम बजट में आईफोन लेना चाहते हैं तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, इसमें Apple Intelligence फीचर्स नहीं मिलते।
iPhone 16
फिलहाल, iPhone 16 अमेजन पर 69,999 रुपये में मिल रहा है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 79,999 रुपये थी। यानी पूरे 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI का भी फायदा उठा सकते हैं।
इसमें लेटेस्ट फीचर्स जैसे Action Button, अपग्रेडेड कैमरा और Apple Intelligence दिए गए हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें A18 Bionic चिपसेट मौजूद है। कुल मिलाकर iPhone 17 आने से पहले यह आपके लिए एक अच्छी डील साबित हो सकती है। आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से किसी भी आईफोन मॉडल को खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








