iPhone 16 Plus की ₹19000 घटी कीमत; Reliance Digital पर मिल रही अब तक का सबसे सस्ता डील
iPhone 16 Plus price cut: अगर आप लंबे समय से iPhone खरीदने का प्लान बना रहे थे लेकिन कीमत की वजह से रुक गए थे, तो अब आपके लिए सही मौका है। Apple के लोकप्रिय स्मार्टफोन iPhone 16 Plus की कीमत एक बार फिर घट गई है और इस बार यह कटौती किसी Amazon या Flipkart सेल में नहीं, बल्कि Reliance Digital की एक्सक्लूसिव डील में देखने को मिल रही है।
Reliance Digital की चल रही Digital Mobile Days Sale के तहत iPhone 16 Plus अब अपने लॉन्च प्राइस से काफी कम कीमत पर उपलब्ध है। यह सेल 4 फरवरी से 8 फरवरी तक चलेगी और कंपनी इसे अब तक की सबसे लो प्राइस ऑफर बता रही है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

iPhone 16 Plus की नई कीमत क्या है?
Apple ने iPhone 16 Plus को भारत में ₹89900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन अब Reliance Digital की सेल में फोन की कीमत सीधे ₹15,000 कम होकर ₹74,900 हो गई है। इतना ही नहीं, अगर आप बैंक ऑफर का फायदा लेते हैं तो डील और भी बेहतर बन जाती है।
- बेस प्राइस: ₹74,900
- बैंक डिस्काउंट: ₹4,000
- फाइनल प्राइस: ₹70,900
यानी कुल मिलाकर ग्राहक लगभग ₹19000 तक की सीधी बचत कर सकते हैं, जो Apple फोन के लिए एक बड़ा डिस्काउंट माना जा रहा है। बता दें कि स्टोरेज ऑप्शन्स भी मिल रहे हैं। Reliance Digital पर iPhone 16 Plus तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
- 128GB
- 256GB
- 512GB
जो यूजर्स ज्यादा फोटो, वीडियो और ऐप्स स्टोर करते हैं, उनके लिए हाई स्टोरेज वेरिएंट बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
iPhone 16 Plus में आपको 6.7-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, शानदार कलर आउटपुट और ब्राइटनेस और Apple का नया A18 Bionic प्रोसेसर मिलता है।
यह फोन Apple Intelligence को भी सपोर्ट करता है, जिससे AI बेस्ड फीचर्स और स्मूद परफॉर्मेंस का फायदा मिलेगा।
फोन का एल्यूमिनियम बॉडी डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है और साथ में IP68 रेटिंग इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट भी बनाती है।
कैमरा और iOS अपडेट सपोर्ट
फोटोग्राफी के लिए iPhone 16 Plus में ड्यूल कैमरा सेटअप है।
- 48MP प्राइमरी कैमरा
- 12MP सेकेंडरी सेंसर
- फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा
फोन iOS 18 पर चलता है और इसे आगे चलकर iOS 26 तक अपग्रेड किया जा सकेगा, जिससे लंबे समय तक अपडेट सपोर्ट मिलेगा।
क्या आपको यह डील खरीदनी चाहिए?
अगर आप एक बड़ा डिस्प्ले वाला iPhone चाहते हैं और ₹90,000 खर्च करने का मन नहीं है, तो Reliance Digital की यह डील काफी वैल्यू फॉर मनी है। Apple के स्मार्टफोन्स पर इतने बड़े प्राइस कट्स कम ही देखने को मिलते हैं। सेल सिर्फ कुछ दिनों के लिए है, इसलिए अगर आप खरीदने का सोच रहे हैं तो देर करना भारी पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








