iPhone 16 पर हजारों का डिस्काउंट, बहुत कम दाम में मिल रहा फ्लैगशिप आईफोन
दिवाली से पहले Apple अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दे रहा है। पिछले साल का फ्लैगशिप iPhone 16 अब Amazon पर ₹7,000 तक की छूट के साथ उपलब्ध है। यह डील उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो प्रीमियम iOS स्मार्टफोन लेना चाहते हैं लेकिन बजट में रहकर। यह मॉडल आज भी बेस्ट चॉइस हो सकता है।

iPhone 16 की नई कीमत और ऑफर्स
iPhone 16 को कंपनी ने ₹79,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। हालांकि अब Amazon पर यह मॉडल सिर्फ ₹66,900 में लिस्टेड है। इतना ही नहीं, अगर आपके पास HDFC Bank क्रेडिट कार्ड है तो आपको ₹4,000 की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। यानी फोन की इफेक्टिव कीमत घटकर सिर्फ ₹62,900 रह जाएगी।
वहीं, अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको ₹56,300 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इन सभी ऑफर्स को जोड़ने पर यह डील बेहद किफायती बन जाती है।
स्पेसिफिकेशन और फीचर डिटेल्स
iPhone 16 में 6.1 इंच की Super Retina XDR OLED स्क्रीन दी गई है, जो बेहद शार्प और ब्राइट डिस्प्ले प्रदान करती है। इसमें OLED पैनल है। Ceramic Shield ग्लास प्रोटेक्शन मिला हुआ है। यह फोन Apple के A18 चिपसेट पर चलता है, जो बेहद फास्ट और पावर-इफिशिएंट प्रोसेसर है। 8GB रैम की वजह से फोन एक साथ कई ऐप्स चलाने पर भी स्लो नहीं होता।
iPhone 16 में 128GB बेस स्टोरेज दी गई है। इसमें 48MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 3561mAh की बैटरी है जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। साथ ही 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की वजह से यह फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। iPhone 16 iOS 18 पर चलता है, जो Apple का नवीनतम और सबसे एडवांस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है।
क्यों है यह बेस्ट दिवाली डील?
अगर आप एक कंटेंट क्रिएटर, वीडियो एडिटर, या सिर्फ iOS यूजर एक्सपीरियंस का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए बेहतरीन है। शानदार डिस्प्ले, पावरफुल परफॉर्मेंस, और कैमरा क्वालिटी इसे इस प्राइस रेंज में सबसे बेहतर विकल्प बनाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








