iPhone 16 फिर हुआ सस्ता! Flipkart ही नहीं Amazon पर मिल रहा है 26000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट
iPhone 16 Price Drop: Apple ने अपने लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज को 2024 में लॉन्च किया था, जो अपनी सिक्योरिटी, बेहतरीन सॉफ्टवेयर और टॉप क्लास फीचर के कारण काफी चर्चा में रहता है। इसी सिलसिले में हाल ही में कंपनी ने इस सीरीज के किफायती फोन iPhone 16e को पेश किया है। इस डिवाइस के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने iPhone 16 सीरीज की कीमत कम कर दी है।
ऐसे में अगर आप भी iPhone 16 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है! ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और Amazon पर इस फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। खास बात यह है कि आप iPhone 16 को पूरे 26,000 तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। आइए इस शानदार ऑफर के बारे मे जानते हैं।

Amazon पर मिल रहा डिस्काउंट
- सबसे पहले अमेजन की बात करते हैं, इस प्लेटफॉर्म पर iPhone का 128GB वाला मॉडल 79,900 रुपये में लिस्ट किया गया है।
- हालांकि प्लेटफॉर्म ने इस पर 8% की सीधी छूट दी है, जिसके बाद आप इस फोन को सिर्फ 73,900 रुपये में खरीद सकते हैं।
- इसके साथ ही कस्टमर्स Amazon से आईफोन खरीदते समय बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज प्रोग्राम का भी फायदा ले सकते हैं।
- ऐसे में चुनिंदा बैंक कार्ड जैसे SBI और ICICI डेबिड और क्रेडिट से भुगतान करने पर आपको 4,000 रुपये तक की इस्टेंट छूट मिलेगी।
एक्सचेंज ऑफर का मिलेगा फायदा
- इसके साथ ही अगर आपके पास पुराना फोन है और आप इसे एक्सचेंज भी कर सकते हैं।
- Amazon पर आपको 27,350 रुपये तक की एक्सचेंज छूट मिल सकती है।
- अगर आप बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर दोनों अप्लाई करते हैं तो iPhone 16 को आधी कीमत पर खरीद सकते हैं।
Flipkart पर मिल रहा शानदार ऑफर्स
- Flipkart भी अपने कस्टमर्स के लिए खास ऑफर और डील्स लेकर आया है। इस प्लेटफॉर्म पर भी iPhone 16 पर भारी छूट दी जा रही है।
- इस फोन को 79,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है, लेकिन कंपनी ने इस पर 6% का डिस्काउंट दिया है।
- इस डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 74,900 रुपये रह जाती है।
- इसके साथ ही कंपनी ने इसे 39,190 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ लिस्ट किया है।
- इसका मतलब है कि आप आधे से कम कीमत में इस डिवाइस को खरीद सकते हैं।
iPhone 16 के फीचर्स
डिस्प्ले और डिजाइन
- 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले
- Ceramic Shield ग्लास से प्रोटेक्शन
- बेहतरीन ब्राइटनेस और हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
- iApple A18 Bionic चिपसेट
- iOS 18 सॉफ्टवेयर
- 8GB RAM
- 512GB स्टोरेज
कैमरा सेटअप
- ड्यूल रियर कैमरा सेटअप
- 48MP का प्राइमरी कैमरा
- 12MP का सेकेंडरी कैमरा
- 12MP का फ्रंट कैमरा
बैटरी और चार्जिंग
- 3561mAh की बैटरी
- 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications








