Flipkart Freedom Sale में iPhone 16 पर ₹10,000 से अधिक की छूट, अब सिर्फ इतने में खरीदें
अगर आप Apple iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए बेहद खास हो सकता है। Flipkart की Freedom Sale में iPhone 16 पर शानदार छूट दी जा रही है। यह Apple का लेटेस्ट जेनरेशन iPhone है, जिसे अब ₹70,000 से कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
iPhone 16 की लॉन्चिंग कीमत ₹79,900 थी, लेकिन सेल के दौरान यह ₹69,999 में उपलब्ध है। यानी इसमें सीधी ₹9,901 की छूट मिल रही है। इसके अलावा, अगर आप Axis Bank के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ₹4,000 का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा, जिससे इसकी कीमत घटकर ₹65,999 हो जाएगी।

एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी मिलेगा
इतना ही नहीं, Flipkart पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है जिसमें आप अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले अधिकतम ₹57,850 तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज राशि आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी हालत पर निर्भर करेगी।
यह ऑफर फिलहाल iPhone 16 के सिर्फ 128GB वेरिएंट पर लागू है। फोन ब्लैक, पिंक और टील कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इसके 256GB और 512GB वेरिएंट भी बाजार में मौजूद हैं लेकिन उन पर फिलहाल यह छूट नहीं दी जा रही है।
iPhone 16 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
iPhone 16 में 6.1-इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसे सिरेमिक शील्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। यह फोन Apple के लेटेस्ट A18 चिपसेट के साथ आता है और iOS 18 पर रन करता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। वहीं, फ्रंट में 12MP का कैमरा है जो शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अनुभव देता है।
iPhone 16 न सिर्फ एक स्टाइलिश और भरोसेमंद स्मार्टफोन है, बल्कि कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल यूज़र्स के लिए भी एक परफेक्ट चॉइस बन सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








