iPhone 16 Pro पर मिल रही 15,000 की छूट, चेक करें डील्स और ऑफर्स
iPhone 16 Pro Discount: अगर आप Apple के लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 16 Pro को खरीदने की फ्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। Vijay Sales पर इस फ्लैगशिप डिवाइस पर भारी छूट दी जा रही है।
कंपनी ने iPhone 16 Pro की कीमत में सीधी कटौती के साथ-साथ कई बैंक ऑफर भी पेश किए हैं, जिससे इस फोन की खरीद पर कुल 15,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। यहां हम इन ऑफर्स के बारे में जानेंगे।

iPhone 16 Pro पर डिस्काउंट ऑफर
iPhone 16 Pro (128GB) को भारत में 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब Vijay Sales इस मॉडल को 1,09,500 रुपये में ऑफर कर जा रहा है, यानी आपको सीधा 10,400 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
इसके अलावा आपको बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं। अगर आप HDFC बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको एक्स्ट्रा 4,500 रुपये की छूट मिलती है। इससे iPhone 16 Pro की प्रभावी कीमत 1,05,000 रुपये रह जाती है। इसके अलावा अगर आप ICICI, Axis या Kotak बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 3,000 रुपये की छूट मिलेगी, जिससे अंतिम कीमत 1,06,500 रुपये हो जाती है।
iPhone 16 Pro के फीचर्स
Apple का iPhone 16 Pro अपने दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जा रहा है। यह डिवाइस तकनीक के शौकीनों और फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन विकल्प है।
डिस्प्ले
इसमें 6.3-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz ProMotion टेक्नोलॉजी है, जो यूजर्स को स्मूथ और फ्लूइड विजुअल एक्सपीरियंस देती है।
प्रोसेसर
इसमें A18 Pro चिपसेट दिया गया है, जो तेज परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी देता है।
कैमरा सेटअप
- 2x जूम के साथ 48MP Fusion प्राइमरी कैमरा
- 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 12MP टेलीफोटो कैमरा
- बेहतरीन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा
- Apple ने नए Camera Control बटन के साथ फोटोग्राफी को और आसान बनाया है।
कब और कहां से खरीदें?
यह ऑफर सीमित समय के लिए है और Vijay Sales की वेबसाइट या स्टोर्स पर उपलब्ध है। अगर आप एक प्रीमियम और पावरफुल iPhone खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह डील आपके लिए बिल्कुल सही मौका हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








