iPhone 16 Pro पर हजारों की बचत का मौका! Flipkart पर कीमत घटी, जानें डिटेल
अगर आप iPhone 16 Pro खरीदने का सही समय खोज रहे थे, तो यह मौका बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए। पिछले साल लॉन्च हुआ iPhone 16 Pro आज भी प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले मॉडलों में शामिल है।
इसके डिजाइन, पावरफुल A18 Pro चिपसेट और एडवांस कैमरा सेटअप की वजह से यह आज भी टॉप-टियर डिवाइस माना जाता है। अब Flipkart ने इस फोन पर बड़ी कीमत गिरावट ऑफर की है, जिससे इसकी डील और भी आकर्षक बन गई है।

iPhone 16 Pro पर धांसू डील
Flipkart पर Apple iPhone 16 Pro की कीमत में बड़ी कमी देखी जा रही है। भारत में इसका लॉन्च प्राइस ₹1,09,900 था, लेकिन अब यह प्लेटफॉर्म पर ₹99,999 में उपलब्ध है, यानी सीधे ₹14,900 का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, यदि आप SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अतिरिक्त ₹4,000 की छूट भी मिल सकती है।
इन सभी ऑफर्स को मिलाकर फोन की प्रभावी कीमत घटकर मात्र ₹95,999 रह जाती है। iPhone 16 Pro तीन प्रीमियम कलर ऑप्शन्स Natural Titanium, Desert Titanium और Black Titanium में खरीदा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन और टॉप फीचर्स
iPhone 16 Pro में 6.3-इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Ceramic Shield ग्लास प्रोटेक्शन के साथ एक प्रीमियम विजुअल अनुभव प्रदान करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple का पावरफुल A18 Pro चिपसेट और 6-core GPU मौजूद है, जबकि यह iOS 18 पर चलता है और भविष्य में iOS 26.1 तक अपग्रेड किया जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP OIS प्राइमरी कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, साथ ही 12MP OIS फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए उपलब्ध है। पावर के लिए फोन में 3852mAh बैटरी और 25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Flipkart का यह ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए अगर आप iPhone 16 Pro को कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो यह मौका बिल्कुल नहीं चूकना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications