Home
Deal of the day

iPhone 16 Pro Max पर ₹24,000 की भारी छूट, डील में खरीदना फायदेमंद या नहीं?

अगर आप iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और न्यू ईयर डील मिस हो गई थी, तो अब आपके पास एक और शानदार मौका है। iPhone 16 Pro Max इस समय Flipkart पर बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है। दमदार फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट... इन सबके साथ यह फोन अभी भी एक टॉप-लेवल फ्लैगशिप माना जाता है।

ऐसे में सवाल उठता है कि मौजूदा डील में इसे खरीदना सही रहेगा या नहीं। हम यहां इस पर मिल रही डील और इसके स्पेक्स के बारे में बताने वाले हैं।

iPhone 16 Pro Max पर ₹24,000 की भारी छूट

Flipkart पर iPhone 16 Pro Max की कीमत

भारत में iPhone 16 Pro Max (256GB) की लॉन्च कीमत ₹1,34,900 थी। फ्लिपकार्ट पर यह वेरिएंट फिलहाल ₹1,14,999 में मिल रहा है, यानी सीधे ₹19,900 की कटौती। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹4,000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है।

इतना ही नहीं, Flipkart के एक्सचेंज ऑफर के तहत आप अपने पुराने फोन के बदले ₹68,000 तक की अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं (एक्सचेंज वैल्यू फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी)।

iPhone 16 Pro Max के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

iPhone 16 Pro Max में A18 Pro चिपसेट लगा है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है और 6-कोर GPU के साथ आता है। इसमें 6.9-इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 48MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। फोन में 4,685mAh बैटरी मिलती है, जो 25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा टाइटेनियम फ्रेम इसे हल्का और मजबूत बनाता है।

iPhone 16 Pro Max पर ₹24,000 की भारी छूट

क्या iPhone 16 Pro Max खरीदना चाहिए?

अगर आपको ज्यादा पैसे नहीं खर्च करने हैं और एपल का मजा चाहिए तो यह डील आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है। इसमें बेहतरीन कैमरा सिस्टम, शानदार डिजाइन और पावरफुल चिपसेट का सपोर्ट मिलता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X