Home
Deal of the day

iPhone 17 आने से पहले iPhone 16 Pro खरीदने का 'गोल्डन' टाइम, अचानक से गिरी कीमत

iPhone 17 series का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हर बार की तरह यह सीरीज भी सितंबर महीने में एंट्री कर सकती है। इसके आने से पहले iPhone 16 लाइनअप के सभी मॉडल्स पर आए दिन डील्स आ रही हैं। iPhone 16 Pro पर भी शानदार प्राइस ड्रॉप देखने को मिला है।

अगर आप एपल का फ्लैगशिप आईफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस मौके पर आपको चौका मार देना चाहिए। इस डील में आपकी हजारों रुपये की बचत हो सकती है। यह कमाल की डील कहां मिल रही है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं, सब यहां बताने वाले हैं।

iPhone 16 Pro पर मिल रहा शानदार ऑफर

अमेजन पर है जबरदस्त डील

Amazon पर iPhone 16 Pro 1,19,900 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन इसकी प्रभावी कीमत डिस्काउंट के बाद 1, 11,900 रह गई है। यह धांसू डील 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर मिल रही है। अमेजन अपने ग्राहकों को 7% डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।

ICICI, SBI और Kotak बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है। इतना ही नहीं इस पर 52,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

iPhone 16 Pro के टॉप फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

आईफोन 16 प्रो में 6.3 इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलती है, जो प्रोमोशन टेक्नोलॉजी और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें AOD भी दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें पावरफुल A18 Pro बायोनिक चिपसेट दिया गया है।

प्रोसेसर को 8GB रैम के साथ पेयर किया गया है। इसमें AI फीचर्स की भी भरमार है। फ्लैगशिप आईफोन में Genmoji, Visual Intelligence और Image Playground जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें 48MP फ्यूजन कैमरा, 48MP अल्ट्रावाइड और 12MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। स्मार्टफोन में बिल्कुल नया कैमरा कंट्रोल बटन दिया गया है।

किन लोगों के लिए बेस्ट?

यह आईफोन उन लोगों के लिए एकदम बेहतर चॉइस हो सकता है, जिन्हें आईफोन 17 प्रो पर ज्यादा पैसे नहीं खर्च करने और फ्लैगशिप फीचर्स का मजा भी चाहिए। इसमें AI के साथ तमाम फ्लैगशिप फीचर्स मिल रहे हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X