Home
Deal of the day

iPhone 16 Pro चाहिए! वो भी कम दाम में... खरीदने का है अच्छा मौका

Apple के सबसे लेटस्ट iPhone 16 Pro को अगर आप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह एकदम सही मौका है। शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन इस पर अच्छी डील ऑफर कर रहा है। फ्लैगशिप iPhone को कई शानदार ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है।

टॉप-एंड फ्लैगशिप आईफोन 16 प्रो पर बैंक ऑफर्स के साथ दूसरे फायदे भी मिल रहे हैं। इसमें शानदार स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

iPhone 16 Pro खरीदना है, तो अच्छा है मौका

डील में क्या मिलेगा फायदा

iPhone 16 Pro को 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इतना पैसा देने की कोई जरूरत नहीं है। फिलहाल यह अमेजन पर 1,11,900 रुपये में मिल रहा है। फ्लैगशिप आईफोन पर 8000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।

अगर आप Axis बैंक और ICICI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो 3000 रुपये तक की छूट मिल जाएगी। इतना ही नहीं आप पुराने फोन को डील में ट्रेड भी कर सकते हैं। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक हो। ताकि उसकी ठीक-ठाक एक्सचेंज वैल्यू मिल जाए।

iPhone 16 Pro स्पेसिफिकेशन और टॉप फीचर्स

आईफोन 16 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ काम करने वाली 6.3-inch LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है। इसमें डॉल्बी विजन सपोर्ट और HDR10 का सपोर्ट भी मिलता है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए A18 Pro बायोनिक चिपसेट लगाया गया है।

जबरदस्त कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए आईफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP मेन कैमरा, 12MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 48MP अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी का साइज 3582mAh है, जो 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 4.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X