हजारों की बचत के साथ खरीदें iPhone 16e, कम दाम में फ्लैगशिप मजा!
अगर आप कम दाम में iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं और Apple इकोसिस्टम में एंट्री के लिए एक सही विकल्प तलाश रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए बिल्कुल फिट बैठ सकता है। हाल ही में लॉन्च हुआ iPhone 16e, जो अपनी फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, अब बड़ी कीमत कटौती के साथ उपलब्ध है।
इस मॉडल पर मिल रही भारी छूट आपकी जेब पर बोझ डाले बिना आपको एक प्रीमियम iPhone एक्सपीरियंस देने का मौका देती है। आइए जानते हैं, iPhone 16e पर क्या ऑफर मिल रहा है और इसमें कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं।

iPhone 16e पर शानदार डील
iPhone 16e का भारत में लॉन्च प्राइस ₹59,900 था, लेकिन Reliance Digital की आधिकारिक वेबसाइट पर अब इस फोन पर ₹10,910 का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस छूट के बाद इसकी कीमत घटकर मात्र ₹48,990 रह गई है। यह उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन मौका है जो बिना ज्यादा खर्च किए नया iPhone लेना चाहते हैं।
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
iPhone 16e में 60 हर्टज रिफ्रेश रेट वाली 6.1-इंच OLED डिस्प्ले दी गई है। आईफोन प्रीमियम एल्युमिनियम बॉडी के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 48MP मेन कैमरा और सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसमें Face ID सपोर्ट, USB-C पोर्ट और IP68 रेटिंग दी गई है। सबसे जरूरी बात फोन A18 चिपसेट से लैस है, जो तेज परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है।
AI फीचर्स
- Image Cleanup
- Image Playground
- ChatGPT इंटीग्रेशन
- एडवांस Writing Tools
iPhone 16e अपनी कीमत, परफॉर्मेंस और AI कैपिबिलिटीज की वजह से इस समय बाजार में एक मजबूत विकल्प है। अगर आप डिस्काउंट के साथ नया iPhone लेना चाहते हैं, तो यह ऑफर मिस नहीं करना चाहिए। यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए भी हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications