iPhone 16e पर 10,000 रुपये की छूट, होली पर सस्ते में आईफोन लेने का मौका
Apple ने हाल ही में अपना नया iPhone 17e ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। जहां नया मॉडल 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आया है, वहीं इसके बाद पुराने मॉडल iPhone 16e की कीमत में बड़ी कटौती देखने को मिली है।
अगर आप इस होली पर कम बजट में आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह डील आपके लिए शानदार मौका हो सकती है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

iPhone 16e की कीमत में भारी कटौती
Amazon पर iPhone 16e को अब 59,900 रुपये की लॉन्च कीमत से घटाकर 52,390 रुपये में बेचा जा रहा है। यानी सीधे 7,500 रुपये की कटौती। इसके अलावा चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है। ऐसे में फोन की प्रभावी कीमत घटकर 50,390 रुपये रह जाती है।
यह स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ऐसे समय में जब iPhone 17e ऊंची कीमत के साथ बाजार में आया है, iPhone 16e की यह डील बजट यूजर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
iPhone 16e के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
iPhone 16e में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है। स्क्रीन की सेफ्टी के लिए Ceramic Shield ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। यह स्मार्टफोन Apple के A18 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 4-कोर Apple GPU मिलता है।
बेस वेरिएंट में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। यह डिवाइस iOS 18.1 पर आधारित है और इसे लेटेस्ट iOS वर्जन में अपग्रेड किया जा सकता है।
कैमरे की बात करें तो फोन में 48MP का सिंगल रियर कैमरा मिलता है, जो OIS सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी के लिए iPhone 16e में 4005mAh की बैटरी दी गई है, जो 7.5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
क्या यह डील आपके लिए सही है?
अगर आप नया iPhone लेना चाहते हैं लेकिन 65,000 रुपये से ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो iPhone 16e पर मिल रही यह छूट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। खासकर त्योहारों के सीजन में यह ऑफर बजट और प्रीमियम के बीच संतुलन बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications








