Vijay Sales पर iPhone 17 हुआ सस्ता, खरीदने के 3 बड़े कारण; जानें पूरी डील
Republic Day Sale 2026 की धूम हर जगह है और इसी बीच Vijay Sales ने Apple के लेटेस्ट फ्लैगशिप iPhone 17 पर शानदार ऑफर पेश किया है। अगर आप लंबे समय से iPhone अपग्रेड करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह डील आपके लिए सही मौका हो सकती है।
बैंक ऑफर, एक्सचेंज और लॉयल्टी पॉइंट्स के साथ iPhone 17 अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको स्टॉक खत्म होने से पहले खरीदारी करनी होगी।

Republic Day Sale में iPhone 17 की कीमत
Vijay Sales की Republic Day Sale ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर्स पर लाइव है।
iPhone 17 (256GB) की लिस्टेड कीमत: ₹82,900
बैंक ऑफर के बाद कीमत: ₹78,900
इसके अलावा ग्राहकों को लॉयल्टी पॉइंट्स भी मिलते हैं, जिन्हें अगली खरीदारी में इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो फोन की कंडीशन और मॉडल के हिसाब से अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है।
क्या आपको iPhone 17 खरीदना चाहिए?
iPhone 17 को सितंबर 2025 में लॉन्च किया गया था और यह Apple का लेटेस्ट फ्लैगशिप मॉडल है।
1. आखिरकार मिला 120Hz डिस्प्ले
Apple ने बेस iPhone यूजर्स की सबसे बड़ी शिकायत दूर कर दी है। iPhone 17 में अब ProMotion सपोर्ट के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा स्मूद हो जाता है। डिस्प्ले ब्राइट और वाइब्रेंट है, जो कंटेंट देखने के लिए शानदार है।
2. दमदार A19 चिपसेट परफॉर्मेंस
iPhone 17 में नया A19 चिपसेट दिया गया है। रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर हैवी मल्टीटास्किंग तक, फोन बेहद स्मूद परफॉर्म करता है। COD Mobile और BGMI जैसे हेवी गेम्स भी लंबे समय तक खेलने पर किसी तरह की दिक्कत नहीं आती।
3. भरोसेमंद बैटरी लाइफ
हालांकि iPhone 17 की बैटरी साइज करीब 3,692mAh है, लेकिन ऑप्टिमाइजेशन की वजह से बैटरी परफॉर्मेंस अच्छी है। सामान्य इस्तेमाल में फोन एक दिन आराम से चल जाता है, वो भी 8 घंटे से ज्यादा स्क्रीन-ऑन टाइम के साथ। चार्जिंग के लिए MagSafe और USB-C का सपोर्ट भी मिलता है।
टेलीफोटो कैमरा नहीं
iPhone 17 में 48MP मेन+48MP अल्ट्रावाइड कैमरा सेटअप मिलता है, जो ज्यादातर यूजर्स के लिए काफी अच्छा है। लेकिन अगर आप मोबाइल फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो टेलीफोटो लेंस की कमी खल सकती है। इसी रेंज में आने वाले कुछ Android फ्लैगशिप ज्यादा वर्सेटाइल कैमरा ऑप्शन देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








