Flipkart पर सस्ता हुआ iPhone 17, बैंक ऑफर के साथ ₹75,000 से कम में खरीदें
अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। Apple का पॉपुलर स्मार्टफोन iPhone 17 इस समय Flipkart पर बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है। बैंक ऑफर का फायदा उठाकर इसे ₹75,000 से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
इस डील में क्या ऑफर किया जा रहा है और फोन किन खूबियों से लैस है। आइए जानते हैं फुल डिटेल...

Flipkart पर iPhone 17 की कीमत
Flipkart पर Apple iPhone 17 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फिलहाल ₹79,900 रखी गई है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत ₹82,900 थी।
इसके अलावा अगर ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें ₹5,895 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत ₹75,000 से कम हो जाती है। यह स्मार्टफोन Black, Lavender, Mist Blue, Sage और White जैसे पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
iPhone 17 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
iPhone 17 में 6.3-इंच LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इससे यूजर्स को शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple का A19 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है और 5-कोर GPU के साथ आता है। यह प्रोसेसर गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस टास्क के लिए काफी पावरफुल माना जा रहा है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 3692mAh बैटरी मिलती है, जो 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक यह सामान्य उपयोग में पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए iPhone 17 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) और 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (120° फील्ड ऑफ व्यू) शामिल हैं।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 18MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा क्वालिटी और प्रोसेसिंग के मामले में यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत विकल्प माना जा रहा है।
कुल मिलाकर, दमदार कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और प्रीमियम डिस्प्ले के साथ iPhone 17 इस कीमत में एक शानदार डील बन सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








