Home
Deal of the day

विजय सेल्स पर धमाका! ₹6,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, जानें पूरी डील डिटेल

अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और खास तौर पर iPhone 17 Pro Max पर नजर है, तो यह आपके लिए सही मौका हो सकता है। Vijay Sales पर इस समय Apple iPhone 17 Pro Max पर ₹6,000 से ज्यादा की बचत की जा सकती है।

यह फोन भारत में ₹1,49,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अब ऑफर के तहत इसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं पूरी डील डिटेल।

विजय सेल्स पर धमाका! ₹6,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max

iPhone 17 Pro Max की कीमत और ऑफर

Vijay Sales की आधिकारिक वेबसाइट पर iPhone 17 Pro Max ₹1,47,900 में लिस्टेड है, यानी सीधे ₹2,000 की कटौती। इसके अलावा, अगर ग्राहक ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें ₹5,000 का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस तरह कुल मिलाकर ₹7,000 तक की बचत संभव है।

जो ग्राहक एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है। 6 महीने की EMI लगभग ₹23,982 प्रति माह से शुरू होती है। पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने का विकल्प भी दिया जा रहा है, जो Cashify के साथ मिलकर चलाया जा रहा है। डिवाइस की कंडीशन के आधार पर अच्छी एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। इसके अलावा ग्राहक एक्सटेंडेड वारंटी, स्क्रीन प्रोटेक्शन जैसी अतिरिक्त सेवाएं भी अतिरिक्त शुल्क देकर ले सकते हैं।

iPhone 17 Pro Max के स्पेसिफिकेशन

iPhone 17 Pro Max में 6.9-इंच का ProMotion डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी है, जिससे धूप में स्क्रीन देखना आसान हो जाता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple का नया A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए दमदार है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 39 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक ऑफर करता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल Fusion कैमरा सेटअप मिलता है।

  • 48MP मेन सेंसर
  • 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
  • 48MP टेलीफोटो कैमरा (4x ऑप्टिकल जूम)

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में वेपर चैंबर कूलिंग और Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन भी मिलता है। यह लेटेस्ट iOS 26 के साथ आता है, जिससे यूजर्स को नया और स्मूद सॉफ्टवेयर अनुभव मिलता है।

अगर आप फ्लैगशिप iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह ऑफर सीमित समय के लिए है। स्टॉक और बैंक ऑफर कभी भी बदल सकते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर डिटेल जरूर चेक करें।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X