Home
Deal of the day

iPhone 17 Pro पर ₹12000 से ज्यादा की बड़ी छूट, ऑनलाइन मिल रही है दमदार डील

अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम iPhone खरीदने की सोच रहे थे लेकिन लॉन्च प्राइस की वजह से रुक गए थे, तो अब आपके लिए सही मौका आ गया है। Vijay Sales ने अपनी Apple Days Sale को 8 जनवरी तक बढ़ा दिया है और इसी सेल के दौरान iPhone 17 Pro पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।

आमतौर पर नए लॉन्च हुए iPhone पर इतनी जल्दी बिना किसी मुश्किल शर्त के छूट मिलना काफी कम होता है, यही वजह है कि यह डील खास मानी जा रही है।

iPhone 17 Pro पर ₹12000 से ज्यादा की बड़ी छूट

iPhone 17 Pro Apple Days Sale

iPhone 17 Pro को भारत में ₹1,34,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन Apple Days Sale के दौरान विजय सेल्स ने इसकी कीमत घटाकर ₹1,26,990 कर दी है। यानी सीधे तौर पर ₹7,910 की कटौती, वो भी बिना एक्सचेंज के।

इसके अलावा, अगर आप ICICI Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको अतिरिक्त ₹5,000 की छूट मिल सकती है। इस तरह कुल मिलाकर करीब ₹12,900 तक का फायदा मिल रहा है, जो इस डील को लॉन्च के मुकाबले काफी आकर्षक बनाता है।

ग्राहकों के पास पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने का विकल्प भी मौजूद है, जिससे फोन की फाइनल कीमत और कम हो सकती है। एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी।

iPhone 17 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 17 Pro में 6.3-इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन बेहद साफ नजर आती है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Apple का लेटेस्ट A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 6-कोर GPU मिलता है। यह सेटअप गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स को आसानी से हैंडल करता है। फोन iOS 26.2 पर चलता है, जिसमें Apple का नया Liquid Glass डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें तीनों 48MP सेंसर शामिल हैं। ये वाइड, अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ आते हैं, जो 4x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में 18MP का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए है। बैटरी के लिए फोन में 3,998 mAh की यूनिट दी गई है, जो MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Silver, Cosmic Orange और Deep Blue कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X