iPhone 17 पर ₹8000 तक की छूट! Amazon पर Pro मॉडल्स भी सस्ते, जानें पूरी डिटेल
Flipkart की Republic Day Sale 2026 से पहले ही Apple फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कुछ महीने पहले लॉन्च हुआ iPhone 17 अब भारी छूट के साथ मिलने वाला है। Flipkart के टीजर पेज के मुताबिक, iPhone 17 पर ₹8,009 तक का डिस्काउंट दिया जा सकता है। हालांकि, यह छूट बैंक ऑफर, एक्सचेंज और फ्लैट डिस्काउंट का कॉम्बिनेशन हो सकती है।
Apple का यह लेटेस्ट फ्लैगशिप पहले से ही एक मजबूत और वैल्यू-फॉर-मनी स्मार्टफोन माना जा रहा है, ऐसे में Republic Day Sale में इसकी कीमत और भी आकर्षक हो जाती है।

₹75,000 से कम में मिल सकता है iPhone 17
भारत में iPhone 17 की लॉन्च कीमत ₹82,900 रखी गई थी। Flipkart के सेल पेज पर फोन की इफेक्टिव कीमत ₹74,990 दिखाई दे रही है, यानी करीब ₹8,009 का कुल फायदा। Flipkart Republic Day Sale की शुरुआत 17 जनवरी से होगी, जबकि Flipkart Plus मेंबर्स के लिए सेल पहले ही लाइव हो चुकी है।
iPhone 17 डील को लेकर यूजर्स की शिकायत
हालांकि, सोशल मीडिया और Flipkart प्लेटफॉर्म पर कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि उन्हें अभी तक यह प्रमोटेड डील नहीं मिल रही है और फोन ओरिजिनल कीमत पर ही दिख रहा है। माना जा रहा है कि 17 जनवरी को सेल ओपन होते ही यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए एक्टिव हो सकता है। यह भी संभव है कि यह डील सीमित समय के लिए ही उपलब्ध हो।
iPhone 17 Pro और Pro Max पर बंपर ऑफर
जहां Flipkart पर स्टैंडर्ड iPhone 17 पर छूट की बात हो रही है, वहीं Amazon Great Republic Day Sale में iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर जबरदस्त ऑफर दिए जा रहे हैं।
- iPhone 17 Pro की कीमत
- लॉन्च/लिस्टेड कीमत: ₹1,34,900
- Prime मेंबर्स के लिए फ्लैट कूपन: ₹6,500
- कूपन के बाद कीमत: ₹1,28,400
- Amazon Pay ICICI Credit Card कैशबैक: ₹6,420
- इफेक्टिव कीमत: ₹1,21,980
कुल मिलाकर, खरीदारों को करीब ₹13,000 की बचत हो रही है। SBI कार्ड पर भी ऑफर है, लेकिन फायदा थोड़ा कम है।
iPhone 17 Pro Max की कीमत
लिस्टेड कीमत: ₹1,49,900
Prime कूपन: ₹6,500
Amazon Pay ICICI कार्ड कैशबैक: ₹7,170
इफेक्टिव कीमत: ₹1.40 लाख से कम
नई iPhone 17 सीरीज के हिसाब से यह डील काफी आकर्षक मानी जा रही है।
बजट यूजर्स के लिए iPhone 15 भी सस्ता
अगर आप नया iPhone कम बजट में लेना चाहते हैं, तो iPhone 15 फिलहाल ₹51,999 में (सेलेक्ट कलर वेरिएंट्स पर) उपलब्ध है। इसके साथ ICICI कार्ड पर ₹2,599 का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








