Amazon पर iPhone Air सस्ता, ₹11000 तक की भारी छूट का मौका
अगर आप iPhone Air खरीदने का प्लान बना रहे थे लेकिन ज्यादा कीमत की वजह से गरारी अटक गई, तो अब आपके पास शानदार मौका है। Amazon सबसे स्लिम iPhone Air पर ₹11,000 तक की बड़ी छूट ऑफर कर रहा है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो देर न करें।
AIR मॉडल को कुछ दिन पहले ही मार्केट में लाया गया है। इसे कंपनी ने अपने रेगुलर प्लस मॉडल से रिप्लेस किया है। इस पर क्या डील मिल रही है और इसमें क्या खूबियां मिलती हैं। आइए जानते हैं।

iPhone Air पर कैसे मिल रही है छूट
Apple iPhone Air को भारत में ₹1,19,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल अमेजन पर यह स्मार्टफोन ₹1,12,900 में लिस्टेड है, जिसमें सीधे ₹7,000 की कटौती की गई है। इसके अलावा ICICI Bank, SBI Bank और IDFC First Bank के क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करने पर ₹4,000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह कुल मिलाकर iPhone Air को ₹1,08,900 तक की कीमत में खरीदा जा सकता है।
₹44,250 तक का एक्सचेंज ऑफर
अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो अमेजन पर ₹44,250 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी।
iPhone Air के फीचर्स
iPhone Air में 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, ProMotion टेक्नोलॉजी और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple A19 चिपसेट दिया गया है। फोन में एक्शन बटन, कैमरा कंट्रोल बटन और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी मौजूद है।
कैमरा और डिजाइन
फोटोग्राफी के लिए iPhone Air में 48MP का Fusion रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। डिजाइन की बात करें तो iPhone Air सिर्फ 5.6mm स्लिम है। इसका वजन लगभग 165 ग्राम है, जिससे यह एपल का अब तक का सबसे पतला और हल्का iPhone बन जाता है।


Click it and Unblock the Notifications








