Home
Deal of the day

Amazon पर सस्ता हुआ iPhone Air, ₹95,000 में मिल रहा Apple का प्रीमियम फोन

अगर आप लंबे समय से Apple iPhone Air खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपके लिए अच्छा मौका है। Amazon पर इस प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। लॉन्च के समय महंगे दाम के कारण कई यूजर्स इसे खरीद नहीं पा रहे थे, लेकिन अब भारी डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत ₹1 लाख से नीचे आ गई है।

Amazon पर सस्ता हुआ iPhone Air

Amazon पर iPhone Air पर बड़ा डिस्काउंट

iPhone Air के 256GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने भारत में ₹1,19,900 की कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन Amazon पर यह फोन अब ₹99,000 में उपलब्ध है। इतना ही नहीं, अगर ग्राहक चुनिंदा क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें ₹4,000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत करीब ₹95,000 रह जाती है। फोन Cloud White, Space Black, Light Gold और Sky Blue जैसे चार आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

iPhone Air के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Apple iPhone Air में कंपनी का A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जो इसे काफी पावरफुल बनाता है। यह चिपसेट भारी ऐप्स, गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल कर सकता है।

इसमें 6.5-इंच LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है। स्क्रीन को Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन iOS 26 पर चलता है और इसे भविष्य में लेटेस्ट अपडेट भी मिलेंगे। फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP का Center Stage कैमरा दिया गया है, जिसमें Sensor-Shift OIS सपोर्ट मिलता है।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर के लिए डिवाइस में 3149mAh बैटरी दी गई है, जो 20W MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कुल मिलाकर, अगर आप ₹1 लाख से कम में प्रीमियम iPhone खरीदना चाहते हैं, तो Amazon पर चल रही यह डील आपके लिए शानदार साबित हो सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X