6000mAh बैटरी वाला बहुत सस्ता 5G स्मार्टफोन, कम पैसे में धमाकेदार हो सकती है डील
अगर आप बड़ी बैटरी के साथ किफायती स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि किसे खरीदा जाए, तो हम यहां आपके लिए एक शानदार ऑप्शन लेकर आए हैं।
iQOO Z9x 5G में पावर के लिए फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली बड़ी बैटरी दी गई है। इस फोन में कीमत के लिहाज से अच्छे-खासे स्पेसिफिकेशन ऑफर किए जाते हैं। फोन कई वेरिएंट और कलर्स में पेश किया जाता है। हम यहां इस फोन के स्पेक्स और इस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में आपको बताने वाले हैं।

फ्लिपकार्ट पर बंपर डील
iQOO Z9x 5G के 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 11,731 रुपये है। अगर ऑफर्स को मिला लिया जाए तो प्रभावी कीमत काफी कम हो जाती है। बजट फोन को खरीदते वक्त अगर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया जाए तो 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। ग्राहक अगर एचडीएफसी बैंक के कार्ड से खरीदारी करेंगे तो 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
आईकू z9X के स्पेक्स
डिस्प्ले- इस फोन में 6.72 इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर- फोन में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर लगाया गया है।
बैटरी और चार्जिंग- इसमें 44W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है। एक बार की चार्जिंग में फोन को दिनभर नॉर्मल यूजेस पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैमरा- फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर 50MP का मेन सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है।
ओएस- फोन एंड्रॉइड 14 बेस्ड फनटच ओएस 14 के साथ लॉन्च हुआ था।
क्या खरीदने लायक है फोन?
11,731 रुपये की कीमत में iQOO Z9x 5G लंबी बैटरी लाइफ हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और रोजमर्रा के कामों के लिए अच्छा परफॉर्मेंस प्रदान करता है Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर फ्लैगशिप नहीं है लेकिन यह कैजुअल गेमिंग सोशल मीडिया और स्ट्रीमिंग के लिए बेहतर काम करता है। अगर आप कम कीमत में एक 5G फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें दमदार बैटरी हो तो यह डील आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








