कम बजट में दमदार 5G फोन!, Vivo के 50MP वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त ऑफर, मिस ना करें
अगर आप सस्ते और अच्छे 5G फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम आपके लिए एक शानदार डील लेकर आए हैं। यह डील कम प्राइज में आपको बढ़िया ऑप्शन देगी। दरअसल, Vivo T3 Lite 5G को इसी साल जून में पेश किया गया था, जिस पर पूरे 1,000 रुपये की छूट मिल रही है।
इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह फोन कीमत में कम होने के बाद भी परफॉर्मेंस में बेहतर है। इसमें आपको 50MP का कैमरा भी मिलेगा। चलिए इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स और पूरी डिटेल्स पर नजर डाल लेते हैं।

Vivo T3 Lite 5G ऑफर्स
इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर दोनों ही मॉडल पर फिलहाल 1,000 रुपये का फ्लैट और EMI पर 10% तक का ऑफर मिल सकता है। T3 Lite 5G के बेस मॉडल 4GB+128GB को ऑफर के साथ 9,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी ऑरिजनल प्राइस 10,499 रुपये है।
इस फोन के टॉप मॉडल 6GB रैम + 128 GB को 10,499 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं, जबकि लॉन्चिंग के समय इसकी कीमत 11,499 रुपये थी। आप इन ऑफर्स का लाभ सभी बैंक और विशेष रूप से एक्सिस बैंक या ICICI बैंक से ले सकते हैं।
वहीं, अगर आप इस फोन को EMI पर खरीदना चाहते हैं, तो आप इसे 3 महीने की आसान किस्तों पर खरीद सकते हैं। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यानी की पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर आप इस पर 7,150 रुपये की बचत कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे ये ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा।
Vivo T3 Lite 5G स्पेसिफिकेशंस
इस फोन में 6.56 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है, जिसमें 1612x720 पिक्सल रिजॉल्यूशन, LCD पैनल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 840 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट मौजूद है। इसकी मदद से इसमें अच्छा गेमिंग परफॉर्मेंस मिल सकता है।
ये फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। 50MP का प्राइमरी Sony IMX852 कैमरा लेंस और 2MP का लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। बात करें इसकी बैटरी की तो कंपनी ने इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो कि 15 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
T3 Lite 5G फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड फनटच ओएस 14 पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम 5जी, 4जी, वाई-फाई मिलेगा। पानी और धूल से बचाव के लिए ये फोन IP64 रेटिंग प्राप्त है।


Click it and Unblock the Notifications








