आखिरी मौका! ₹68000 की छूट पर मिल रहा मुड़ने वाला फोन, Flipkart पर है धांसू डील
Flipkart की पॉपुलर Big Billion Days Sale अब लाइव है और हमेशा की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा ध्यान स्मार्टफोन्स पर मिल रहे भारी-भरकम डिस्काउंट्स पर है। अगर आप एक प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है।
दरअसल, Google Pixel 9 Pro Fold पर Flipkart अब तक का सबसे बड़ा ऑफर लेकर आया है। भारत में इस फोन की लॉन्च कीमत ₹1,72,999 रखी गई थी। लेकिन इस सेल के दौरान यह केवल ₹1,14,999 में उपलब्ध है। यानी ग्राहकों को सीधे ₹58,000 की बचत हो रही है। यही नहीं, अगर खरीदार ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त ₹10,000 का डिस्काउंट भी मिलेगा।

इस तरह कुल मिलाकर ₹68,000 तक की बचत की जा सकती है। साथ ही, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर और भी आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे। आइए चेक करें इसके फीचर्स...
Pixel 9 Pro Fold के फीचर्स
Google Pixel 9 Pro Fold एक प्रीमियम बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसमें 6.3 इंच का OLED कवर डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 1080×2424 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन की मजबूती के लिए इसमें Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है। वहीं इसका मुख्य 8 इंच LTPO OLED फोल्डेबल डिस्प्ले भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें Google Tensor G4 चिपसेट दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 4650mAh बैटरी मौजूद है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप भी इस फोन को खास बनाता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।
- 48MP मेन सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ)
- 10.5MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 10.8MP टेलीफोटो लेंस
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, अंदर और बाहर दोनों डिस्प्ले पर 10MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
AI फीचर्स का भी मजा
फोन में कई AI-पावर्ड फीचर्स जैसे Add Me, Auto Frame, Magic List, Pixel Studio और Clear Calling शामिल हैं, जो इसे और भी स्मार्ट बनाते हैं।
कुल मिलाकर, अगर आप एक हाई-एंड फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart की Big Billion Days Sale में Pixel 9 Pro Fold का यह ऑफर एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








