Lava Agni 3 5G को बड़ी बचत के साथ खरीदने का मौका, जानें कहां से खरीद सकेंगे फोन
Lava कंपनी ने इसी साल अक्टूबर में अपना बेहतरीन फोन Lava Agni 3 5G लॉन्च किया था, जिस पर अब तगड़ी छूट मिल रही है। जी हां, जिन लोगों ने फोन को उस समय नहीं खरीद पाया था, वे अब इसे छूट के साथ खरीद सकते हैं।
बता दें कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Agni 3 5G पर भारी छूट मिल रही है। इसके साथ ही कंपनी इस पर एक्सचेंज ऑफर भी लेकर आई है। आइए इस फोन पर मिलने वाले डिस्काउंट और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जान लेते हैं।

Lava Agni 3 5G पर तगड़ी छूट
Lava Agni 3 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 22,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। वहीं, यदि आप Federal Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो इस पर आपको पूरे 2,000 रुपये की बचत करने का मौका मिलेगा, जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत मात्र 20,999 रुपये रह जाएगी।
बात करें एक्सचेंज ऑफर की, तो पुराना फोन देकर इसे खरीदने पर आप सीधे 21,050 रुपये की बचत कर सकते हैं। लेकिन इस एक्सचेंज ऑफर का लाभ आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करेगा। इस डील का लाभ आप यहां से लें सकते हैं।
Lava Agni 3 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: Lava Agni 3 5G में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की 1.5K 3D कर्व्ड प्राइमरी डिस्प्ले दी है, जिसका रिजॉल्यूशन 1200x2652 पिक्सल है और ब्राइटनेस 1200 निट्स है। इसके बैक में 1.74 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो कि कैमरा सेंसर के ठीक पास में है।
प्रोसेसर: फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300X प्रोसेसर मिल रहा है। Agni 3 5G में 8GB रैम और 256GB तक का स्टोरेज दिया गया है। यह बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 8GB वर्चुअल रैम भी प्रदान करता है।
कैमरा: फोन में ट्रिपल कैमरा सेट मौजूद है। इसमें OIS + EIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 3X ऑप्टिकल जूम + EIS के साथ 8MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें EIS के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
बैटरी: इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 66 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अन्य खूबियां: Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। यूजर्स को इसमें दो एंड्रॉयड अपग्रेड और 4 साल के सुरक्षा अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा, इसमें आपको डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर, एक USB टाइप-सी पोर्ट और बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग भी मिल रहा है।
कनेक्टिविटी के लिए Agni 3 5G में 5G, Wi-Fi, GPS, Bluetooth, ऑडियो जैक, डुअल सिम स्लॉट आदि मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








