₹5999 में मिल रहा 8GB RAM और 5000mAh बैटरी वाला फोन, जानें कहां है डील?
अगर आपका बजट 6000 रुपये से कम है और कोई ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, जो बड़ी बैटरी और ज्यादा रैम सपोर्ट के साथ आता हो। तो आपके लिए एक ऐसा फोन है, जो इन जरूरतों को पूरा कर सकता है। अच्छी बात है कि इस पर बेहतरीन डील भी ऑफर की जा रही है।
अगर डील में इस फोन को आप खरीदेंगे तो इसकी कीमत 6000 रुपये से भी कम हो जाएगी। Lava Bold N1 स्मार्टफोन अमेजन पर किन ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए अवेलेबल है और इसमें क्या खूबियां मिलती हैं। आइए, सब यहां जानते हैं।

प्राइस और ऑफर्स की डिटेल
Lava Bold N1 की कीमत अमेजन पर 5,999 रुपये है। चुनिंदा बैंकों कार्ड पर 1000 रुपये तक का इस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। अगर यह ऑफर मिला लिया जाए तो इसकी कीमत 4,999 रुपये हो जाएगी। यानी सीधे 1000 रुपये की बचत। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसमें Sparkling Ivory और Radiant Black जैसे दो कलर ऑप्शन मिलते हैं।
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
बजट स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 4GB+4GB वर्चुअल रैम मिलती है। यानी कुल 8जीबी रैम मिलती है। फोन में 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 13MP AI Dual कैमरा मिल रहा है और सेल्फी लवर्स के लिए 5MP का सेंसर लगा हुआ है।
फोन को खास बनाती है इसकी बैटरी, जो 5000mAh की है और 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 14 पर बूस्ट करता है। देखने में भी फोन ठीक-ठाक लगता है।
किन लोगों के लिए बेस्ट चॉइस?
यह स्मार्टफोन ऐसे लोगों के लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है, जिन्हें कम दाम में नॉर्मल टास्किंग के लिए कोई बजट फोन चाहिए। ध्यान रखें यह फोन ज्यादा हैवी टास्किंग के लिए बिल्कुल नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications