Samsung Galaxy S24 Plus पर बंपर छूट, अब तक के सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका, जानिए प्राइज
Samsung की Galaxy S24 5G सीरीज के स्मार्टफोन्स आमतौर पर महंगे होते हैं, लेकिन अब आपके पास एक शानदार मौका है। आप Samsung Galaxy S24 Plus को सिर्फ 20 हजार रुपये में खरीद सकते हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा है। अगर आप भी सैमसंग का प्रीमियम फोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह समय सही साबित हो सकता है।
फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों को शानदार मौका दिया है। अब आप Samsung Galaxy S24 Plus को सिर्फ 20 हजार रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं। होली के मौके पर फ्लिपकार्ट ने इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर बड़ी छूट दी है, जिससे आपको एक लाख रुपये का स्मार्टफोन अब बेहद किफायती कीमत पर मिल रहा है। अब इंतजार नहीं खरीदारी का सही समय आ गया है।

Samsung Galaxy S24 Plus 5G पर ऑफर
फ्लिपकार्ट ने Samsung Galaxy S24 Plus 5G पर धमाकेदार ऑफर दिया है। इस प्रीमियम स्मार्टफोन का 256GB वेरिएंट जो पहले 99,999 रुपये में था, अब केवल 56,999 रुपये में उपलब्ध है, क्योंकि फ्लिपकार्ट इस पर 43% की शानदार छूट दे रहा है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5% का कैशबैक और IDFC बैंक कार्ड पर 750 रुपये तक की बचत का भी मौका है। अगर आपका बजट कम है, तो आप इसे 9,500 रुपये की मंथली EMI पर भी ले सकते हैं। सबसे बड़ा आकर्षण है फ्लिपकार्ट का 52,250 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर जिससे आप इसे और भी सस्ते में खरीद सकते है।
Samsung Galaxy S24 Plus 5G स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 120Hz का रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच की Dynamic LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए सैमसंग के इस फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह फोन
आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर काम करता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 50MP का मेन कैमरा, 10MP का सेकेंडरी कैमरा और 12MP का एक अन्य कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए 4900mAh की बैटरी से लैस है।


Click it and Unblock the Notifications








