Home
Deal of the day

Apple M4 MacBook Air पर भारी छूट, जानिए कीमत और फीचर्स

Apple का नया M4 MacBook Air, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। एपल के पावरफुल लैपटॉप पर शानदार छूट मिल रही है। Vijay Sales पर यह लैपटॉप 17,900 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।

यह डिवाइस उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो एक पतला, हल्का लेकिन ताकतवर लैपटॉप चाहते हैं। इस लैपटॉप की परफॉर्मेंस रियल-लाइफ टेस्टिंग में काफी शानदार रही है। यह कम शोर करता है, जल्दी गर्म नहीं होता और मल्टी-टास्किंग के लिए बेहतर विकल्प है।

Apple M4 MacBook Air पर भारी छूट

चाहे आपको वर्क के लिए डिवाइस चाहिए हो या फोटो एडिटिंग, गेमिंग या वीडियो रेंडरिंग जैसे कामों के लिए, यह डील बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।

क्या है डील में खास

MacBook Air M4 (13-इंच, 16GB RAM + 256GB स्टोरेज) की लॉन्चिंग कीमत 99,900 रुपये थी। फिलहाल यह Vijay Sales पर 91,990 रुपये में लिस्टेड है, यानी सीधे 7,910 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा ICICI Bank, SBI Bank और Kotak Mahindra Bank के क्रेडिट कार्ड पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।

इस तरह कुल कीमत घटकर 81,990 रुपये हो जाती है। ग्राहक चाहें तो 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प चुन सकते हैं, जिसकी शुरुआत 13,665 रुपये प्रति माह से होती है।

MacBook Air M4 के प्रमुख फीचर्स

  • 13 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले (500 निट्स ब्राइटनेस के साथ)
  • पतला और हल्का एलुमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन
  • MagSafe चार्जिंग और दो Thunderbolt पोर्ट
  • 12MP सेंटर स्टेज कैमरा, जो वीडियो कॉल के दौरान फ्रेम को खुद-ब-खुद एडजस्ट करता है।
  • नया Siri अपडेट, जिससे यूजर वॉयस और टेक्स्ट दोनों मोड में कमांड दे सकते हैं।
  • Siri में ChatGPT इंटीग्रेशन और AI आधारित Writing Tools की सुविधा
  • 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा

अगर आप एक पावरफुल और पोर्टेबल लैपटॉप की तलाश में हैं, तो यह ऑफर आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X