Home
Deal of the day

Don't Miss! MacBook Air M4 पर अब तक का सबसे बड़ा Discount, देखें ये डील

एप्पल का M4 चिप वाला मैकबुक एयर अब पहले से ज्यादा अफोर्डेबल हो गया है। पावरफुल परफॉर्मेंस वाले मैकबुक पर विजय सेल्स की तरफ से शानदार छूट ऑफर की जा रही है, जो लोग इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे। उनके लिए यह मौका खास हो सकता है।

अभी इसकी खरीदारी करने पर ग्राहकों की करीब 20,000 रुपये की बचत हो सकती है। मैकबुक एयर पर क्या डिस्काउंट मिल रहा है और इसका इफेक्टिव प्राइस ऑफर्स के बाद कितना रह गया है। आइए जानते हैं।

MacBook Air M4 Price Drop: सिर्फ ₹82,000 में

क्या है डील और ऑफर्स?

MacBook Air M4 का 16GB RAM और 256GB SSD वेरिएंट 99,900 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन फिलहाल इसका यही वेरिएंट 91,900 रुपये में बिक्री के लिए लिस्टेड है। जो सीधे ही 8000 रुपये का डिस्काउंट है। ग्राहक ICICI, SBI और IDFC कार्ड से पेमेंट करेंगे तो 10,000 रुपये की छूट मिल जाएगी। इसके बाद मैक का इफेक्टिव प्राइस 81,900 रुपये रह जाएगा। इस लिहाज से देखें तो इस पर तकरीबन 18,000 रुपये की बचत हो रही है।

क्या इसे अभी खरीदना सही है?

फिलहाल, भारत में MacBook Air M4 के लिए यह अब तक की सबसे कम कीमतों में से एक है। हालांकि, यह ऑफर कुछ चुनिंदा रंगों और स्टॉक की उपलब्धता तक ही सीमित है। इसमें खासतौर पर स्काई ब्लू फिनिश वाले मॉडल पर सबसे अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। Apple की ज्यादातर डील्स की तरह इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि यह ऑफर कब तक चलेगा।

खरीदने के नजरिए से: MacBook Air M4 एक मजबूत दावेदार है, खासकर उन लोगों के लिए जो पुराने Intel-बेस्ड मैकबुक या ओरिजिनल M1 Air से अपग्रेड कर रहे हैं।

परफॉरमेंस: Apple की M4 चिप रोजमर्रा की परफॉरमेंस में जबरदस्त अपग्रेड देती है। इसमें मल्टीटास्किंग ज्यादा स्मूथ है। सबसे अच्छी बात यह है कि Air का वही पुराना फैनलेस और साइलेंट डिजाइन बरकरार रखा गया है।

डिस्प्ले: दो बाहरी डिस्प्ले का सपोर्ट पुराने Air मॉडल्स की एक बड़ी कमी को दूर करता है, जिससे यह प्रोफेशनल काम के लिए और भी ज्यादा प्रैक्टिकल बन गया है।

बैटरी: Apple का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक चल सकता है।

कैमरा: इसमें दिया गया अपग्रेडेड 12MP का फ्रंट कैमरा सेंटर स्टेज और डेस्क व्यू जैसे फीचर्स के साथ आता है।

किसके लिए नहीं है?

जो लोग पहले से MacBook Air M3 इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें M4 में बहुत बड़ा बदलाव शायद महसूस न हो। सामान्य कामकाज के लिए परफॉरमेंस में अंतर बहुत ज्यादा क्रांतिकारी नहीं, बल्कि मामूली ही लगेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X