Home
Deal of the day

कमाल की डील! Edge 60 Pro लॉन्च से पहले Moto Edge 50 Pro की कीमत धड़ाम, मिल रहे तगड़े ऑफर्स

Motorola ने पिछले साल अप्रैल में Moto Edge 50 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। फोन 8GB और 12GB रैम वेरिएंट में आता है। फोन की लॉन्च के वक्त कीमत काफी ज्यादा थी, लेकिन अब यह फोन कम दाम में बिक रहा है। इस फोन का 12 जीबी मॉडल अमेजन पर 30,000 रुपये से कम में बिक्री के लिए अवेलेबल है। इस पर कई तरह के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। ऑफर्स के बाद इस फोन की प्रभावी कीमत काफी कम हो जाती है।

इस फोन की कीमत 29,760 रुपये है, लेकिन अगर आप DBS बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन से पेमेंट करते हैं, तो आपको 1,500 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। इससे फोन की कीमत घटकर 28,260 रुपये हो जाएगी। आइए जानते हैं कि क्या यह फोन इस ऑफर में खरीदना सही रहेगा और इसके फीचर्स क्या हैं?

Edge 60 Pro लॉन्च से एक दिन पहले Moto Edge 50 Pro की कीमत धड़ाम

मोटो एज 50 प्रो के फीचर्स

डिस्प्ले

मोटो एज 50 प्रो में 6.7 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2712x1220 पिक्सल है। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन डिस्प्ले है, जिसे पैनटोन वैलिडेशन मिला है। HDR10+ सपोर्ट और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ यह स्क्रीन शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर है। यह वाई-फाई 6E को सपोर्ट करता है, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होती है। इसमें 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज है। रैम बूस्ट फीचर के साथ डायनामिक मेमोरी एक्सपेंशन मिलता है, जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाता है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 4,500mAh की बैटरी है, जो 125W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग की सुविधा है, जिससे आप दूसरे डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकते हैं।

कैमरा

मोटो एज 50 प्रो में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। 50MP का मेन सेंसर ऑल-पिक्सल ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है, जो शार्प और डिटेल्ड फोटोज देता है। 13MP का अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो सेंसर और 10MP का टेलीफोटो लेंस (OIS के साथ) भी है। सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा है, जिसमें क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी है।

मोटो AI फीचर्स

फोन में मोटो AI की मदद से फोटोग्राफी और पर्सनलाइजेशन बेहतर हुआ है। AI फोटो एन्हांसमेंट इंजन फोटोज को ऑप्टिमाइज करता है, जिससे क्लैरिटी, कलर और डेप्थ बढ़ती है। स्टाइल सिंक फीचर जेनरेटिव AI की मदद से आपके आउटफिट से मैचिंग वॉलपेपर्स बनाता है। AI एडाप्टिव स्टेबिलाइजेशन वीडियो रिकॉर्डिंग में मोशन ब्लर को कम करता है।

क्या यह फोन आपके लिए सही है?

28,260 रुपये की कीमत पर मोटो एज 50 प्रो मिड-रेंज सेगमेंट में एक शानदार डील है। इसका डिस्प्ले, कैमरा, परफॉर्मेंस और चार्जिंग फीचर्स इसे एक ऑल-राउंडर बनाते हैं। अगर आप एक स्टाइलिश और पावरफुल स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जो बजट में फिट हो, तो यह फोन आपके लिए एकदम सही हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X