Home
Deal of the day

Moto G35 5G स्मार्टफोन को 9,999 रुपये से कम में खरीदने का मौका, यहां देखें ऑफर व नई कीमत

मोटोरोला ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन Moto G35 लॉन्च किया है, जो 5000mAh तक की बैटरी और 50MP प्राइमरी कैमरा सेटअप से लैस है।

इस फोन की आज यानी (16 दिसंबर) से पहली सेल लाइव हो रही है, ऐसे में ग्राहक बैंक ऑफर्स के साथ प्रीमियम वीगल लैदर डिजाइन वाले इस फोन को कीमत से कम दाम में खरीद सकेंगे। तो आइए आपको आगे इस पर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर इसकी नई कीमत व फीचर्स तक के बारे में विस्तार से बताते हैं।

 Moto G35 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज

Moto G35 5G कीमत व ऑफर्स

Moto G35 5G स्मार्टफोन के 4GB/128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। जिसे तीन कलर ऑप्शन मिडनाइट ब्लैक, लीफ ग्रीन और गुवावा रेड में पेश किया गया है। फ्लिपकार्ट पर Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% कैशबैक मिलेगा, जिससे इसकी प्रभावी कीमत कम हो जाएगी।

इसके अलावा इस पर EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो इसे ग्राहक फ्लिपकार्ट, कंपनी की ऑफिशियल साइट और सभी रिटेल पार्टनर्स से खरीद सकते हैं।

Moto G35 5G फीचर्स

डिस्प्ले-

मोटोरोला मोटो G35 स्मार्टफोन में 6.7 इंच का 120Hz फुल HD+डिस्प्ले है, जो 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसका डिस्प्ले कॉर्मिंग गोरिल्ला ग्लास 3 से कोटेड है और 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। सबसे खास बात यह है कि, इस फोन को आप गीले हाथों से भी इजली इस्तेमाल कर सकते हैं, जो एक बजट स्मार्टफोन के लिए एक खास फीचर है।

प्रोसेसर-

मोटोरोला का यह 5जी फोन Unisoc T760 चिपसेट पर चलता है और मोटोरोला ने वादा किया है कि यूजर्स को एक साल का Android OS अपग्रेड और 3 साल का सुरक्षा अपडेट मिलेगा।

ओएस-

यह फोन Android 14 OS पर काम करता है, जिसे भविष्य में Android 15 OS मिलेगा।

कैमरा-

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर शामिल है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी-

मोटो जी35 को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh तक की बैटरी दी गई है, जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

अन्य फीचर्स-

फोन में IP52 रेटिंग का सपोर्ट है, जिससे इसका डिस्प्ले गीले हाथों से भी काम करता है। इसके अलावा डॉल्बी एटमॉस के सपोर्ट के साथ जुअल स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto G35 5G First Sale Today on Flipkart, Know Price and Offers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X