Home
Deal of the day

New Year पर खरीदना चाहते हैं नया फोन? Moto G85 5G पर एक बार फिर बड़ी छूट!, देखें ऑफर प्राइज

अगर आप नए साल पर नया फोन लेने जा रहे हैं, तो Moto G85 5G आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि Flipkart पर ये 5G फोन एक बार फिर छूट के साथ मिल रहा है। जी हां, आपके पास एक तगड़े 5G फोन को सस्ते दाम में खरीदने का मौका है। ऑफर जानने के लिए आगे पढ़ें...।

Moto G85 पर एक बार फिर शानदार डील

दरअसल, ई-कॉमर्स साइट Flipkart मोटो के इस फोन पर New Year 2025 के खास मौके पर बेस्ट डील लेकर आई है। इसके 12GB RAM/256G इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है। लेकिन सेल में इस फोन को आप 1500 रुपये तक के बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यदि आप फोन खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करेंगे, तो आपको इस 5% का कैशबैक भी मिलेगा।

Moto G85 5G पर एक बार फिर बड़ी छूट!, देखें ऑफर प्राइज

EMI और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध

Moto G85 5G फोन को आप 705 रुपये की शुरुआती EMI ऑप्शन के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर मिल रहे एक्सचेंज ऑफर के तहत आप इसकी कीमत को 19,400 रुपये तक कम कर सकते हैं। लेकिन ये एक्सचेंज ऑफर का लाभ आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करेगा।

Moto G85 5G के स्पेसिफिकेशंस

प्रोसेसर: Moto G85 5G में डुअल सिम का फीचर है, जो कि एंड्रॉयड 14 बेस्ड Hello UI पर चलता है। फोन में 6.67 इंच की फुल-HD+ (1080 x 2400 पिक्सल ) 3D कर्व्ड pOLED स्क्रीन दी गई है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ड सैंपलिंग रेट, 1600nits की पीक लोकल ब्राइटनेस और 20:9 आस्पेक्ट रेशियों शामिल है।

फोन में स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी मौजूद है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6S 3 Gen चिपसेट के साथ-साथ एड्रेनो 619 GPU, 12GB RAM और 256GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज पर रन करता है। फोन में रैम के यूज बिना स्टोरेज के साथ 24GB तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरा: इस फोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें OIS के साथ 50MP का Sony Lytia 600 प्राइमरी सेंसर और सिंगल LED फ्लैश के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया है। फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

बैटरी: G85 5G में 33 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल रही है। कंपनी का दावा है कि फोन को एक बार चार्ज करने पर 34 घंटे तक का प्लेटाइम मिलेगा।

सिक्योरिटी अपग्रेड: Moto की तरफ से यह पुष्टि की गई है कि इस फोन में दो साल तक OS अपग्रेड और 4 साल तक सिक्योरिटी अपग्रेड मिलेंगे। इस फोन का मीजर 161.91x73.06x7.59mm है और इसका वजन करीब 172 ग्राम है।

Moto G85 5G की कनेक्टिविटी: फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, GPS, A-GPS, Glonass, Galileo, LTEPP और USB टाइप-सी पोर्ट शामिल है। साथ ही यह फोन IP52-रेटेड वाटर-रिपेलेंट बिल्ड में आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart has brought the best deal on Moto G85 5G on the special occasion of New Year 2025. You can buy this phone in the sale with a bank discount of up to Rs 1500. Also EMI and exchange offer is also available.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X