Motorola 50 Edge Pro पर 3500 रुपये बैंक ऑफर, कैशबैक और एक्सचेंज के साथ पाएं बेहतरीन डील, जल्दी करें
अगर आप भी मोटोरोला लवर हैं और पावरफुल परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर चल रही सुपर वैल्यू डेज सेल में Motorola 50 Edge Pro आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
यह फोन AI-पावर्ड प्रो-ग्रेड कैमरा के साथ कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है। तो आइए आपको आगे इसकी नई कीमत से लेकर इस पर मिलने वाले सभी ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।

Motorola 50 Edge Pro ऑफर व कीमत
Motorola 50 Pro के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 31,999 रुपये हैं, लेकिन 18 दिसंबर तक चलने वाली इस सेल में आपको यह फोन 3,500 रुपये तक के बैंक डिस्काउंट और कैशबैक के साथ एक्सचेंज ऑफर के साथ सस्ते में मिल सकता है। इतना ही नहीं अगर आप फ्लिपकार्ट पर इसे खरीदने के लिए Axix Bank के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इस पर 5% तक का कैशबैक भी मिल सकता है।
इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत आप इस फोन पर 31,300 रुपये तक की बचत भी कर सकते हैं। हालांकि, आपको यहां ध्यान देना होगा कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाली छूट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर डिपेंड करेगी।
Motorola 50 Edge Pro फीचर्स
मोटोरोला एज 50 प्रो में 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच pOLED स्क्रीन मिलती है, फोन में लो ब्राइटनेस में स्क्रीन फ्लिकरिंग को कम करने के लिए कंपनी ने DC dimming का सपोर्ट दिया है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट दिया गया है।
यह फोन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें Motorola Edge 50 Pro में AI-पावर्ड प्रो-ग्रेड कैमरा दिया गया है। यह फोन 50MP प्राइमरी, 13MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल और 10MP टेलिफोटो के साथ आताहै। सेल्फी के लिए इसमे 50MP का कैमरा मिलता है।
कैमरा एक्सपीरियंस को और बेहतर करने के लिए कंपनी ने इसमें AI का इस्तेमाल किया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन को 4500mAh की बैटरी से पैक किया गया है, जो 125W तक फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।


Click it and Unblock the Notifications








