Home
Deal of the day

सस्ते दाम में मिलेगा Motorola Edge 50 Fusion, नया फोन आने से पहले ऑफर्स की भरमार

Motorola Edge 50 Fusion: मोटोरोला अपनी फ्यूजन सीरीज में Motorola Edge 60 Fusion स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसकी एंट्री 2 अप्रैल को होने वाली है। लॉन्च से पहले अपकमिंग फोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन फ्लिपकार्ट के जरिये रिवील हो चुके हैं। इसके आने से पहले पुराने वाले मोटोरोला एज 50 फ्यूजन की कीमत में अच्छी कटौती की गई है।

नया फोन आने से पहले एज 50 फ्यूजन को अच्छे डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन में शानदार कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली बड़ी बैटरी दी गई है। साथ में प्रीमियम डिजाइन मिलता है। इस फोन में क्या खूबियां ऑफर की गई हैं और डिस्काउंट के बाद फोन की प्रभावी कीमत कितनी रह जाएगी। यहां बताने वाले हैं।

नया फोन आने से पहले Edge 50 Fusion पर ऑफर्स की भरमार

Motorola Edge 50 Fusion स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला का यह फोन 6.7 इंच की pOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स की है। इसमें Full HD+ (2400 x 1080) रेजॉल्यूशन और 20:9 आश्पेक्ट रेश्यो मिलता है। इसका टच सैंपलिंग रेट 360 हर्टज है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर लगाया गया है। इसे 12 जीबी LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा सेटअप और बैटरी

फोन एंड्रॉइड 14 के साथ लॉन्च हुआ था। इसमें 68W टर्बो पावर चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्जिंग में नॉर्मल यूजेस पर फोन 30 घंटे का बैकअप निकाल सकता है। इसमें रियर पैनल पर OIS के साथ 50MP Sony LYT-700C कैमरा मिलता है। साथ में 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया जाता है।

प्राइस और ऑफर्स

मोटोरोला एज 50 फ्यूजन की कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट के लिए फ्लिपकार्ट पर 19,999 रुपये है, लेकिन ऑफर्स के बाद यह कीमत कम हो सकती है। इस पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है। 5 प्रतिशत का मतलब सीधे ही इस पर 1000 रुपये कम हो जाएंगे। इस पर EMI ऑप्शन भी मिल रहा है।

फोन को खरीदने वालों के पास एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेने का भी मौका है। अगर पुराने फोन की कंडीशन ठीक है, तो उसके लिए 12,000 रुपये तक मिल सकते हैं। इसका 256 जीबी वेरिएंट भी फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X