20 हजार से भी कम कीमत में खरीदें Motorola का 50MP कैमरा वाला फोन!, यहां मिल रही तगड़ी डील
अगर आप 20,000 रुपये से भी कम कीमत में फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और बेहतरीन फोन चाहते हैं, तो बता दें कि अमेजन पर Motorola Edge 50 Neo 5G पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। यानी की इस बेहतरीन फोन को खरीदने का यही सही मौका है। आइए फोन मिलने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
Motorola Edge 50 Neo 5G पर डिस्काउंट
मोटोरोला के इस फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर 21,300 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। यदि आप फोन को HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर खरीदते हैं, तो आपको फोन पर सीधे 1750 का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 19,499 रुपये हो जाएगी। ये ऑफर फोन के 8GB RAM/256GB स्टोरेज के लिए जारी किया गया है। डील का लाभ लेने के लिए यहां पर क्लिक करें।

Motorola Edge 50 Neo 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: Edge 50 Neo में 6.4 इंच की सुपर एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 3,000 पीक ब्राइटनेस मौजूद है।
प्रोसेसर: इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन को AI स्टाइल लिंक और AI मैजिक कैनवास जैसे AI फीचर्स से लैस किया है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।
कैमरा: इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसमें पहला OIS सपोर्ट करने वाला 50MP का प्राइमरी, 10MP का सेकंडरी टेलीफोटो और 13MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया है। फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया है।
बैटरी: पावर देने के लिए इसमें आपको 4310mAh की बैटरी दी है, जो कि 68 वॉट फास्ट चार्जिंग और 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, GPS, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इस डिवाइस को IP68 रेटिंग मिली है। डाइमेंशन की बात करें तो 154.1x71.2x81mm और वजन 171 ग्राम है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications








