Motorola Edge 50 Pro की कीमत में ₹13900 से ज्यादा की भारी कटौती, जानिए पूरी डील
अगर आप एक प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Motorola Edge 50 Pro इस समय Amazon पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की कीमत में ₹13,900 से ज्यादा की कटौती की गई है, जिससे यह डिवाइस अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गई है।
Motorola Edge 50 Pro अपनी कलर-एक्युरेट डिस्प्ले, तेज 125W फास्ट चार्जिंग और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। ऐसे में यह डील उन यूजर्स के लिए शानदार मौका है, जो कम कीमत में प्रीमियम अनुभव चाहते हैं।

Motorola Edge 50 Pro Amazon Deal डिटेल्स
Motorola Edge 50 Pro का 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में ₹35,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं अब Amazon पर यह स्मार्टफोन ₹23,290 में लिस्टेड है। यानी सीधे ₹12,709 की फ्लैट छूट मिल रही है।
इसके अलावा, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI से खरीदारी करने पर ₹1,250 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। अगर आप चाहें तो पुराने फोन को एक्सचेंज कर कीमत को और कम कर सकते हैं। हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए है।
Motorola Edge 50 Pro के फीचर्स
Motorola Edge 50 Pro में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए भी सक्षम है। फोन में 12GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 125W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, यह फोन कुछ ही मिनटों में काफी हद तक चार्ज हो जाता है।
डिस्प्ले के मामले में फोन में 6.7-इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। कैमरा सेक्शन की बात करें तो Motorola Edge 50 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
- 50MP का मेन कैमरा (OIS के साथ)
- 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 10MP का टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम के साथ) शामिल है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
क्या यह डील आपके लिए सही है?
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें शानदार डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग, दमदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन मिले, तो इस कीमत पर Motorola Edge 50 Pro एक वैल्यू-फॉर-मनी डील साबित हो सकता है। ध्यान रखें कि ऐसे ऑफर्स ज्यादा समय तक नहीं चलते, इसलिए खरीदने से पहले देर न करें।


Click it and Unblock the Notifications








