Home
Deal of the day

Flipkart पर Motorola Edge 50 Ultra हुआ सस्ता, ₹15,000 की सीधी कटौती

अगर आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। Motorola का दमदार स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Ultra 5G इस समय Flipkart पर भारी छूट के साथ मिल रहा है।

लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 64,999 रुपये रखी गई थी, लेकिन अब यह फोन 15,000 रुपये की सीधी कटौती के साथ काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Motorola Edge 50 Ultra पर ₹15,000 की छूट

Flipkart पर मिल रही धांसू डील

Flipkart पर यह स्मार्टफोन फिलहाल 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा अगर ग्राहक Flipkart SBI या Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 2,500 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है।

इतना ही नहीं, अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं तो 39,850 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी। वहीं EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है, जो करीब 1,758 रुपये प्रति माह से शुरू होता है।

हालांकि इस तरह के ऑफर्स ज्यादा समय तक नहीं चलते, इसलिए अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्दी फैसला लेना बेहतर रहेगा।

Motorola Edge 50 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशन

Motorola Edge 50 Ultra 5G में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस देता है। फोन में 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7-इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई दे, इसके लिए इसकी पीक ब्राइटनेस 2,500 निट्स तक जाती है। फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 125W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड और 64MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X