Motorola Edge 60 Fusion पर बड़ा डिस्काउंट: 18,500 रुपये के करीब छूट, जानें पूरी डिटेल
अगर आप एक पावरफुल स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदने की सोच रहे हैं, तो Motorola Edge 60 Fusion 5G इस समय एक आकर्षक डील के साथ उपलब्ध है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की गई है। इसके अलावा बैंक ऑफर, EMI विकल्प और एक्सचेंज बोनस के जरिए ग्राहक इसे और कम कीमत में खरीद सकते हैं।
पावरफुल कैमरा, बड़ी AMOLED स्क्रीन और दमदार बैटरी के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो मिड-रेंज बजट में फीचर-पैक फोन खरीदना चाहते हैं। आइए जानते हैं Flipkart पर मिलने वाली इस डील के बारे में।

Motorola Edge 60 Fusion 5G Flipkart डील
Motorola Edge 60 Fusion 5G को भारत में 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल Flipkart पर इस स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 19,999 रुपये हो गई है।
इसके अलावा अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो उन्हें 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस तरह फोन की प्रभावी कीमत 18,999 रुपये तक हो सकती है।
जो ग्राहक एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए Flipkart पर EMI विकल्प भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत 3,334 रुपये प्रति माह से होती है और यह 6 महीने की अवधि के लिए उपलब्ध है।
वहीं अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो Flipkart पर 15,950 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी।
Motorola Edge 60 Fusion 5G स्पेसिफिकेशन
Motorola Edge 60 Fusion 5G में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
फोन में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR+ सपोर्ट के साथ आता है। तेज रोशनी में स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक पहुंच सकती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। जरूरत पड़ने पर यूजर्स microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन IP69 और IP68 वॉटर प्रोटेक्शन के साथ आता है और इसे MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित MotoUI पर चलता है। इसमें MotoAI फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें AI Magic Eraser, AI Editor और Circle to Search जैसे टूल शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications







