Home
Deal of the day

7000mAh बैटरी वाला फोन सिर्फ 14,147 रुपये में, मिल रही है ₹3852 की छूट

अगर आप कम बजट में अपने लिए ऑलराउंडर फोन तलाश रहे हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है। शॉपिंग साइट अमेजन पर Motorola G57 Power 5G को शानदार डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है।

लॉन्च के वक्त इस फोन की कीमत काफी ज्यादा थी, लेकिन फिलहाल इस फोन को काफी कम दाम में अपना बनाया जा सकता है। अच्छी बात है कि इस पर एक्सचेंज की सुविधा भी मिल रही है। डिस्काउंट के बाद फोन की प्रभावी कीमत कितनी रह गई है और इसमें क्या खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

Motorola G57 Power 5G पर ₹3852 की छूट, यहां है डील

मिल रही है धाकड़ छूट

Motorola G57 Power 5G का अमेजन पर प्राइस 17,999 रुपये है, लेकिन अभी इसकी प्रभावी कीमत 14,147 रुपये है। यानी 3852 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट। इसके अलावा चुनिंदा बैंकों के कार्ड पर 1000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। अमेजन पे बैलेंस से पेमेंट करने पर 424 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

मोटोरोला के इस फोन पर एक्सचेंज डील भी ऑफर की जा रही है। अगर आपके पास कोई पुराना फोन है तो उसके 13,400 रुपये तक मिल सकते हैं। इस लिहाज से देखेंगे तो फोन की कीमत 1000 रुपये से भी कम आ जाएगी।

Motorola G57 Power 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

इस फोन में 6.72-इंच का IPS LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका रेजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल (FHD+) और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिए मोटोरोला के फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 (4nm) प्रोसेसर लगाया गया है, जिसे 8GB LPDDR4X RAM के साथ पेयर किया गया है, जिसे RAM Boost फीचर के जरिए 24GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Moto G57 Power 5G में 50MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फ्रंट कैमरा भी मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबा बैटरी बैकअप देती है। यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।

नेटवर्क और कनेक्टिविटी

यह स्मार्टफोन 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth और GPS जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है।

सिक्योरिटी और सेंसर

फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बिएंट लाइट सेंसर भी मौजूद हैं।

सॉफ्टवेयर

Moto G57 Power 5G Android 16 पर चलता है और इसमें Motorola का क्लीन यूजर इंटरफेस मिलता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X